{"_id":"5c251a30bdec2256c50f42e2","slug":"91545935408-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से गाड़ी लूटने के दो आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर लाई सदर पुलिस, दो दिन के रिमांड पर लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से गाड़ी लूटने के दो आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर लाई सदर पुलिस, दो दिन के रिमांड पर लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। बीते 16 दिसंबर को गांव दरियापुर के पास हिसार की रहने वाली एक महिला से गाड़ी लूटकर भागने वाले दो आरोपियों करण दीप निवासी मोगा व हरदिल निवासी रानियां को सदर थाना पुलिस ने बठिंडा पुलिस से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर वीरवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से पूरी वारदात के बारे में गहनता से पूछताछ करेगी। मालूम हो कि बीते 16 दिसंबर को हिसार से सिरसा जा रही एक महिला की गाड़ी को उक्त आरोपियों ने चाकू की नोक पर लूट लिया था। इसके बाद आरोपियों को पंजाब की मानसा पुलिस ने हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपियों की गाड़ी एक्सीडेंट हो गई थी। सदर थाना प्रभारी आत्माराम बिश्नोई ने बताया कि आरोपियों को वीरवार को बठिंडा पुलिस से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था तथा कोर्ट में पेश कर दो दिनकर के रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान आरोपियों से पूरी घटना के बारे में पूछताछ की जाएगी