फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   अच्छे घर में शादी करवाने की झांसा देकर दो बार बेचकर करवाई महिला की शादी

अच्छे घर में शादी करवाने की झांसा देकर दो बार बेचकर करवाई महिला की शादी

Fri, 20 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
अच्छे घर में शादी करवाने की झांसा देकर दो बार बेचकर करवाई महिला की शादी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
क्षेत्र के एक गांव में पति के साथ रही एक महिला ने एसपी को शिकायत देकर एक व्यक्ति पर उसे शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाने व बाद में उसे दो स्थानों पर बेचकर शादी करवाने का आरोप लगाया है। एसपी ने मामले की जांच महिला थाना पुलिस को सौंप दी है।
एसपी को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया है कि उसके माता-पिता बचपन में ही गुजर गए थे तथा उसकी पहली जिला अमृतसर पंजाब निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी तथा उसके एक बेटा भी हुआ था। लेकिन दहेज के लालची उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया और बाद में पंचायती तौर पर तलाक दे दिया। उसके पति ने उसका बेटा भी उसे नहीं सौंपा। इसके बाद वह अपने एक नजदीकी रिश्तेदार के गांव में रहने लगी। यहां पर मनदीप सिंह निवासी झंडाकलां का आना जाना था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि यहीं पर मनदीप ने उसकी कहानी सुनी और उसे अच्छे घर में शादी करवाने का झांसा दिया। आरोप है कि मनदीप ने उसे झांसा देकर उससे संबंध भी बना लिए। आरोप है कि इसके बाद उसने जाखल के एक गांव में एक व्यक्ति से काफी रुपये लेकर उसका विवाह जस्सू नामक व्यक्ति के साथ करवा दिया। बाद में मनदीप ने ही उसके दूसरे पति को अवैध संबंधों के बारे बताकर शादी तुड़वा दी और फिर उसे अपने गांव बुलवा लिया और उसके कानों की बालियां छीनकर बेच दी। मनदीप ने एक बार फिर उसकी दूसरी शादी रतिया के एक गांव में मोटे रुपये लेकर करवा दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मनदीप उसकी वर्तमान शादी तोड़ने का दबाव बना रहा है। महिला ने बताया कि आरोपी मनदीप उसे अब कहीं और बेचना चाहता है और इसके लिए लगातार दबाव बना रहा है। वह उसके पति को भी झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही है। पीड़िता ने एसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महिला थाना को सौंपी शिकायत: एसपी
इस मामले में एसपी दीपक सहारण ने कहा कि शिकायत प्राप्त हुई है, मामले की गंभीरता को देखते हुए मैंने महिला थाने में शिकायत मार्क करके उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। जल्द ही पूरे मामले की सच्चाई का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed