फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   छात्र का अपहरण कर मारपीट का मामला दर्ज

छात्र का अपहरण कर मारपीट का मामला दर्ज

Sun, 11 Feb 2018 12:18 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
छात्र का अपहरण कर मारपीट का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भट्टूकलां। गांव किरढ़ान निवासी एक छात्र ने पुलिस को दी शिकायत में उसका अपहरण कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर गांव किरढ़ान के चार लोगों के खिलाफ अपहरण करने, मारपीट व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। किरढ़ान निवासी राजबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फतेहाबाद कालेज में पढ़ता है। वह राधेश्याम के साथ बाइक पर बैठकर अपने गांव जा रहा था। रास्ते में सामने से पिकअप ने उसके बाइक को टक्कर मार दी। पिकअप में बैठे कुछ लोगों ने उन्हें जबरन पिकअप में डाल लिया और करीब दो किलोमीटर दूर ले जाकर उसके साथ मारपीट की। छात्र ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसे पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। उसे मारपीट कर छोड़ कर फरार हो गए। उसके साथी ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने छात्र राजबीर की शिकायत पर किरढ़ान निवासी चिरंजी लाल, जयभगवान, नेतराम व अशोक के खिलाफ मारपीट, अपहरण, जान से मारने की धमकी देने व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed