{"_id":"59e24b484f1c1b7a548b75a5","slug":"81508002632-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोहाना में युवकों ने मचाया व्यापारी के घर उत्पात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टोहाना में युवकों ने मचाया व्यापारी के घर उत्पात
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देर रात व्यापारी की दुकान में घुसकर युवकों का उत्पात, जमकर की तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
लोगों की सुरक्षा के दावे करने वाली पुलिस त्योहार में वारदात को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। शुक्रवार देर रात कुछ युवकों ने किरयाणा व्यापारी की दुकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद दुकान में बाहर खड़ी गाड़ी और बाइक को भी तोड़ दिया। जान बचाने के लिए व्यापारी घर में घुस गया और दरवाजा बंद कर लिया। व्यापारी का आरोप है कि युवक उसे भी मारना चाहते थे और घर में लूट की वारदात को अंजाम देना चाहते थे। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। व्यापारी की शिकायत पर पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। वहीं वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई।
सिटी थाना के पास किरयाणा व्यापारी विनीत कुमार की दुकान है। गाड़ी सवार कुछ युवक विनीत की दुकान के आगे खड़े थे। विनीत ने शिकायत दी कि गाड़ी दुकान के सामने से हटाकर आगे खड़ी करने को लेकर कहने पर युवकों से कहासुनी हुई। इसके बाद रात करीब 11 बजकर सात मिनट पर वह दुकान बंद करने से पहले पूजा कर रहा था। इसी बीच दुकान में बाहर शोर सुनाई दिया। विनीत ने बताया कि शोर सुनकर वह दुकान का गेट बंद करके साथ में लगते अपने घर में भाग गया और दरवाजा बंद कर लिया। तभी दुकान का गेट तोड़कर चार से पांच युवक अंदर गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद बाहर खड़ी बाइक की टंकी और कार का शीशा और बोनट भी तोड़ दिया। व्यापारी ने बताया कि सभी आरोपियों के पास लाठी डंडे, लोहे की राड और अन्य हथियार थे। व्यापारी का आरोप है कि अगर वह बाहर आता तो उसके साथ भी अनहोनी हो सकती थी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची।
व्यापारी एसोसिएशन ने जताया रोष, बंद कर देंगे दुकानें
व्यापारी के ऊपर हुए हमले की सूचना मिलते ही कई व्यापारी भी मौके पर पहुंचे। हरियाणा व्यापार मंडल प्रधान कपिल बांसल, महाराजा अग्रसैन करियाणा स्टोर प्रधान राकेश सिंगला ने पुलिस से आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नही हुई तो वे पूरे हरियाणा में दुकानें बंद करवाने से पीछे नही हटेंगे। हरियाणा व्यापार मंडल प्रधान कपिल बांसल ने कहा कि क्षेत्र में गुंडागर्दी का बोलबाला हो गया है। इसके चलते देर रात व्यापारी के मकान और दुकान के दरवाजे को तोड़ा गया है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश
वारदात सीसीटीवी मे कैद हो गई है। व्यापारी का कहना है कि आरोपी सभी एक गाड़ी में आए थे और वे उनमें से किसी को नहीं पहचानते हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर लोगों की तलाश में जुट गई है।
जल्द होगी गिरफ्तारी
जांच अधिकारी एएसआई सत्यवान ने बताया कि मामले को लेकर उनके पास शिकायत आई थी। इसके बाद वे मौके पर गए तथा मामले की जांच शुरू कर दी। इस वारदात की सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान की जाएगी। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।