फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   स्नेचिंग की दोषी महिला को 5 साल की कैद

स्नेचिंग की दोषी महिला को 5 साल की कैद

Thu, 15 Feb 2018 12:34 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
स्नेचिंग की दोषी महिला को 5 साल की कैद

विज्ञापन
स्नेचिंग की दोषी महिला को 5 साल की कैद
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एके वर्मा की अदालत ने स्नेचिंग के एक मामले की सुनवाई करते हुए बुधवार को एक महिला को दोषी करार देते हुए उसे 5 साल की कैद व 2 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, फतेहाबाद पुलिस ने 11 मई 2017 को हिसार के रावलकलां निवासी सीमा देवी पत्नी अनूप सिंह की शिकायत पर सावित्री देवी निवासी अलवर के खिलाफ स्नेचिंग का केस दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में सीमा ने बताया था कि वह अपने ससुराल से अपने मायके लाली आ रही थी। फतेहाबाद बस स्टेंड पर जब वह बस से उतरी तो राजस्थान के अलवर निवासी सावित्री ने उसके गले से 2 तोले सोने की चेन झपट ली। पुलिस ने सावित्री देवी पर केस दर्ज करके उसके गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने सावित्री को दोषी मानते हुए उसे 5 साल की कैद व 2 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed