{"_id":"5a7c97704f1c1bc83b8b5aeb","slug":"71518114672-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के पीछे से सेंध लगाकर हजारों का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान के पीछे से सेंध लगाकर हजारों का माल उड़ाया
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जाखल।
चंडीगढ़ रोड पर एक इलेक्ट्रिक की दुकान के पीछे चोरों ने सेंध लगाकर हजारों रुपये का माल उड़ा लिया। दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच करते हुए छानबीन शुरू कर दी।
चंडीगढ़ रोड पर पुराना थाना परिसर के सामने जस्सी इलेक्ट्रिक वर्क्स के मालिक जसपाल उर्फ जस्सी ने बताया कि गुरुवार सुबह उसे पड़ोसियों से सूचना मिली कि दुकान के पीछे लगा दरवाजा टूटा हुआ है। जब वह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान के पीछे पड़े खाली प्लॉट में खुलने वाला दरवाजा उखाड़ रखा था व उसके बाद वहां लगा दुकान का छोटा शट्टर भी ऊपर उठा रखा था। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर छानबीन की तो पाया कि चोर दुकान के अंदर से कई नई व पुरानी बैटरियों को चोरी कर ले गए थे। जस्सी ने बताया कि चोर दुकान के अंदर रखी 3 बड़ी व एक नई बैटरियों के अलावा 8 पुरानी बैटरियां जो कि ग्राहकों की ठीक होने के लिए आई थी चोरी कर ली गई। घटना में करीब 70 हजार रुपये का माल चोरी कर लिया गया। उन्होंने बताया कि दुकान के पीछे एक गाड़ी के टायरों के निशान भी मिले हैं व अंदर से बैटरियों को खींच कर ले जाने के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस थाना के सब इंस्पेक्टर मल्ल सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन कर रहे हैं और पास की जगहों पर लगे कुछ सीसीटीवी कैमरों की भी फुटेज देख रहे हैं।