{"_id":"5a5a56144f1c1be4408b4b79","slug":"71515869716-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो स्थानों पर चोरी, हजारों का सामान चुराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो स्थानों पर चोरी, हजारों का सामान चुराया
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
शहर में चोरी की घटनाएं कम होने का नाम ले रही है। शहर में दो चोरी की वारदात सामने आई हैं, जिसमें हजारों रुपये का सामान व नकदी चोरी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पहले मामले में सैनी मोहल्ला निवासी सतबीर सिंह ने बताया कि उसकी बालाजी इलेक्ट्रिक स्टोर के नाम से दुकान है। वह रोजाना की तरह रात्रि को दुकान को ताला लगाकर घर गया था। सुबह जब 9 बजे वह दुकान में आया तो देखा कि दुकान का सामान बिखरा हुआ था। जब उसने देखा तो पाया कि दुकान से एक एलसीडी 32 इंच सोनी कंपनी, एक कंप्यूटर हार्ड डिस्क, एक एलसीडी 20 इंच, 5 सैट आप बाक्स तथा गल्ले से लगभग 600 रुपये की नकदी चोरी हुई है। उसने बताया कि आरोपी छत के रास्ते सीढ़ियों के गेट को तोड़कर दुकान में दाखिल हुए तथा चोरी कर ले गए। जिसके बाद उसने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। दूसरे मामले में पुलिस को दी शिकायत में किला मोहल्ला निवासी विशाल सलूजा ने बताया कि अज्ञात चोर उसके घर में घुस गए तथा उसके कमरे से दो मोबाइल फोन तथा पेंट की जेब से 3820 रुपये भी चोरी कर ले गए। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस दोनों शिकायतों पर जांच कर रही है।