{"_id":"5aa423a44f1c1baf758b4bd0","slug":"61520706468-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताह पूर्व लापता व्यक्ति का शव मिला गांव में ही ईंट भट्ठे के पास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सप्ताह पूर्व लापता व्यक्ति का शव मिला गांव में ही ईंट भट्ठे के पास
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह पूर्व लापता व्यक्ति का शव मिला गांव में ही ईंट भट्ठे के पास
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। लगभग एक सप्ताह पूर्व गांव कन्हड़ी से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए युवक शमशेर का शव कन्हड़ी में ही एक ईं भट्ठे के पास बरामद हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को दी शिकायत में गांव कन्हड़ी निवासी सज्जन सिंह ने बताया था कि 4 मार्च को उसका 43 वर्षीय भाई शमशेर सिंह बिना बताए घर से चला गया। जिसके बाद उन्होंने आस-पास में रिश्तेदारों में उसकी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। जिसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस को शनिवार को सूचना मिली कि गांव कन्हड़ी में ईंट भट्ठे के एक पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। जिसके बाद पुलिस ने शमशेर के परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त करवाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों के ब्यान के आधार पर कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।