{"_id":"5a7b46474f1c1bcb268b8b55","slug":"61518028359-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से लौटती युवती पर फब्तियां कसी, तीन युवकों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल से लौटती युवती पर फब्तियां कसी, तीन युवकों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद । फतेहाबाद शहर में स्कूल से लौटती छात्रा पर तीन युवकों द्वारा फब्तियां कसने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर शहर पुलिस थाने में तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अभी तक तीनों आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि दो फरवरी को वह धर्मशाला रोड पर स्थित एक स्कूल से वापिस घर की ओर जा रही थी जिस दौरान वहां से बाइक पर गुजर रहे संदीप व उसके दो अन्य दोस्तों ने उस पर फब्तियां कसनी शुरू कर दी। इस पर उसने घर आकर अपने परिजनों को सारी बात बताई। जिसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी युवकों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।