फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The police detained Swatantra Bhardwaj from Bulandshahr.

Delhi NCR News: पुलिस ने बुलंदशहर से स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
संसद मार्ग थाना सीजेपी का प्रदर्शन मामला-
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस की नई दिल्ली जिला पुलिस ने बुलंदशहर से स्वतंत्र भारद्वाज को शुक्रवार को हिरासत में लिया। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिया गया। इससे कुछ घंटे पहले ही दिल्ली पुलिस ने सीजेपी प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया था कि जुलाई में एक छात्र के पिता के साथ कथित मारपीट के मामले में उसे 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार खुद को कट्टर हिंदू बताने वाले भारद्वाज का पता लगाने के लिए कई टीमें तैनात की गई थीं। उसका एक इंटरव्यू वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह दिल्ली में 20 जुलाई को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र और प्रदर्शनकारी निशु आजाद के पिता संजय कुमार का सिर फोड़ने की बात करता हुआ सुना गया था। पुलिस टीम के उसे पकड़ने के लिए नैथला गांव पहुंचने से पहले ही वह बुलेट से खुर्जा की ओर भाग गया था। अधिकारियों ने बताया कि उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए हेलमेट पहन रखा था। कॉकरोच जनता पार्टी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed