{"_id":"5a170eb14f1c1bd9798be7ca","slug":"61511460529-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दो युवकों से पकड़े तीन अवैध पिस्तोल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने दो युवकों से पकड़े तीन अवैध पिस्तोल
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दो युवकों से पकड़े तीन अवैध पिस्तोल
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। सीआईए व सदर टोहाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों से दो व्यक्तियों को 3 नाजायज पिस्तोल सहित गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहले मामले में एएसआई महाबीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम जमालपुर रेलवे फाटक के पास रेलवे स्टेशन मोड़ पर गश्त कर रही थी कि उसी समय रेलवे स्टेशन जमालपुर शेखां की तरफ से एक नौजवान लड़का आता दिखाई दिया, जो सामने पुलिस को देखकर वापिस भागने का प्रयास किया। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर लिया। जिसके बाद से उनकी पैंट की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो नजायज 315 बोर पिस्तोल बरामद की। पकड़े गए आरोपी की पहचान टोहाना निवासी दीपक के रूप में हुई। एक अन्य मामले में सीआईए टोहाना बस अड्डे पर गश्त कर रहे थी कि सामने से सड़क पर एक व्यक्ति आता दिखाई दिया, जो सामने खड़ी पुलिस को देखकर एक दम घबराकर वापिस मुड़कर चलने लगा। पुलिस ने शक होने पर उस व्यक्ति को मौका पर काबू करके उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से एक पिस्तोल 315 बोर बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान बराह खुर्द जिला जींद निवासी राजबीर के रुप में हुई है।