फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   बिजली चोरों के खिलाफ निगम की बड़ी कार्यवाही, कई जगह छापे, बिजली चोरों पर लगाया 21 लाख जुर्माना

बिजली चोरों के खिलाफ निगम की बड़ी कार्यवाही, कई जगह छापे, बिजली चोरों पर लगाया 21 लाख जुर्माना

Sat, 24 Jun 2017 11:20 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
बिजली चोरों के खिलाफ निगम की बड़ी कार्यवाही, कई जगह छापे, बिजली चोरों पर लगाया 21 लाख जुर्माना
बिजली चोरों पर निगम की सख्ती : छापे में 21 लाख जुर्माना ठोंका
विज्ञापन

गुरु तेग बहादुर पैकेज फैक्ट्री में डायरेक्ट चल रहा था काम
मालिक को दिए गए 13 लाख भरने के आदेश
एक अन्य फैक्ट्री के दफ्तर में भी कुंडी से चल रहा था कनेक्शन
शिवनगर आदि जगह पर कई पकड़े

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
बिजली निगम की छापामार टीम ने शनिवार को बिजली चोरों पर बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। निगम की टीम ने फतेहाबाद शहर में विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर बिजली चोरों पर तकरीबन 21 लाख का जुर्माना ठोंका है। पिछले लंबे समय में बिजली विभाग की ये बड़ी कार्यवाही के तौर पर देखी जा रही है। एसडीओ भजन सिंह कंबोज ने इस छापेमारी व 21 लाख रुपये जुर्माने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शहर में बिजली चोरों के खिलाफ ये कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
बिजली निगम के उच्चाधिकारियों को शिकायत मिली थी कि शहर के अंदर कुछ फैक्ट्री संचालक अपनी मशीनों को बाहर से गुजर रही बिजली की तारों पर डायरेक्ट कुंडी लगाकर चला रहे हैं, जिसके चलते बड़े पैमाने पर बिजली चोरी हो रही है। इसके बाद बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता शमशेर सिंह ने एसडीओ भजन सिंह कंबोज के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया जिसमें मनोज जेई, वजीरचंद जेई, बूटी राम जेई व कई लाइनमैन शामिल थे। इसके बाद एसडीओ भजन सिंह कंबोज के नेतृत्व में टीम ने शिकायत के आधार पर सबसे पहले सिरसा रोड पर सेतिया पैलेस के सामने वाली एक गली में स्थित श्री गुरु तेग बहादुर पैकिंग कंपनी नामक फैक्ट्री पर छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ी और फैक्ट्री पर 13 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। जब फैक्ट्री में बिजली टीम का छापा पड़ा, उस समय भी फैक्ट्री संचालकों ने डायरेक्ट कुंडी लगाकर भारी मशीनें चला रखी थी जिसके बाद टीम के साथ लाइनमैनों ने एसडीओ के आदेश पर फैक्ट्री का मीटर और तार भी उखाड़ लिया और जब्त कर लिया। हालांकि फैक्ट्री मालिक द्वारा काफी मिन्नतें की गई, लेकिन बिजली निगम की छापमार टीम ने फैक्ट्री मालिक की एक ना सुनी और मौके पर ही लोड के हिसाब से लगभग 13 लाख का जुर्माना ठोक दिया।
विज्ञापन

इसके बाद बिजली निगम की टीम एक अन्य कॉटन फैक्ट्री में छापा मारकर फैक्ट्री के दफ्तर में बिजली चोरी पकड़ी जिसमें एसी वगैरह चलाए जा रहे थे। इसके अलावा बिजली निगम की विशेष टीम ने शिव नगर में तीन घरों, नहर कालोनी में एक घर में भी बिजली चोरी पकड़ी और इन पर लगभग साढ़े छह से अधिक का जुर्माना ठोका है। इतना ही नहीं, बिजली निगम की टीम ने रतिया में भी एक आरओ प्लांट पर छापा मार कर बिजली चोरी रंगे हाथों पकड़ी। बताया गया है कि बिजली निगम के अधिकारियों ने इस आरओ प्लांट संचालक पर भी लगभग पौने दो लाख का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ बोले, आगे भी जारी रहेगी कार्यवाही
बिजली निगम के एसडीओ भजन सिंह कंबोज ने छापामार कार्यवाही की पुष्टि करते हुए बताया कि शनिवार को की गई सारी कार्यवाही शिकायत के आधार पर थी, लेकिन अब निगम ने फैसला लिया है कि बिजली चोरी के खिलाफ एक व्यापक अभियान चलाया जाएगा और बिजली चोरों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि मारे गए छापों की डिटेल व जुर्माना राशि के बारे में उच्चाधिकारियों को बता दिया गया है।

24एफटीबीपी22 : सिरसा रोड़ पर स्थित फैक्ट्री, जिसे 13 लाख रूपए का जुर्माना किया गया है।
24एफटीबीपी23 : फैक्ट्री से जब्त किए बिजली मीटर और तार लेकर जाते बिजलीकर्मी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed