{"_id":"5a9ae8e64f1c1b692a8b5129","slug":"51520101606-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध हथियारों सहित युवक काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध हथियारों सहित युवक काबू
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
अवैध हथियारों सहित युवक काबू
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
रेलवे रोड स्थित पोस्ट आफिस के पास एक व्यक्ति को पुलिस ने एक फॉर्चुनर कार, एक देसी कट्टा, एक 12 बोर पिस्तौल व एक कापा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से हथियार के लाने बारे पूछताछ की जाएगी।
एसआई रमेश चंद्र के अनुसार उनके पास सूचना आई थी कि पोस्ट आफिस के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से हथियार लेकर घूम रहा है, जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया तथा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 32 बोर पिस्तौल, एक बंदूक, एक कापा बरामद किया। जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी को न्यायालय मे पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।