फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   पिस्तोल की नोक पर किया युवक का अपहरण, फिर की जमकर मारपीट

पिस्तोल की नोक पर किया युवक का अपहरण, फिर की जमकर मारपीट

Wed, 10 Jan 2018 11:53 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
पिस्तोल की नोक पर किया युवक का अपहरण, फिर की जमकर मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
गांव सरवपुर में मामूली कहासुनी को लेकर गांव के दो युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर किशोर का पिस्तौल के बल पर अपहरण कर लिया और गांव से बाहर ले जाकर उसकी जमकर पिटाई की। मौके पर किशोर के मामा के आ जाने पार युवक मौके से फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने किशोर की शिकायत पर चार युवकों के खिलाफ अपहरण कर मारपीट करने व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में विजय कुमार निवासी गांव सरवरपुर ने बताया कि वह कंप्यूटर कोर्स सीख रहा है। मंगलवार शाम को वह मोटरसाइकिल पर अपने ताऊ की ढाणी में जा रहा था। उसने बताया कि रास्ते में गांव के अजय व बलजीत अपने साथियों विकास निवासी ढिंगसरा व बोदीवाली निवासी मस्तान सिंह के साथ वहां आ गए। उक्त लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद उन्होंने जबरन उसे अपने बाइक पर बैठा लिया और उसका बाइक उनका साथी चलाने लगा। उक्त युवक उसे ढिंगसरा रोड पर एक सुनसान जगह पर ले गए और उससे मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान शोर मचाने पर उसका मामा वहां आ गया, जिसे देखकर उपरोक्त आरोपी फरार हो गए। उसके मामा ने उसे उपचार के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी अजय आदि से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद वह उससे रंजिश रखने लगे। भट्टूकलां थाना पुलिस ने विजय की शिकायत पर उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed