{"_id":"59ef7a3d4f1c1bec538b90a4","slug":"31508866621-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैडिंग....दो मिनट तक स्नेचर को पकड़ कर चिल्लाती रही पीड़िता, भरे बाजार में नहीं आया कोई मदद को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैडिंग....दो मिनट तक स्नेचर को पकड़ कर चिल्लाती रही पीड़िता, भरे बाजार में नहीं आया कोई मदद को
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
शहर के सबसे व्यस्त चौक और सिटी थाने से महज सौ मीटर दूर फव्वारा चौक पर मंगलवार दिनदहाड़े एक बदमाश ने युवती से मोबाइल छीन लिया और इसके बाद दूसरे साथी की बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। दुर्भाग्यपूर्ण बात ये रही कि फव्वारा चौक पर मोबाइल छीनते समय युवती ने उक्त बदमाश को पकड़ भी लिया और इस दौरान वो मदद के लिए चिल्लाई भी लेकिन आसपास दर्जनों लोगों के होने के बावजूद किसी ने भी बदमाश को पकड़ने का प्रयास नहीं किया। मौका पाकर बदमाश ने खुद को युवती की गिरफ्त से छुड़ा लिया और दूसरे बदमाश की बाइक पर फरार हो गया। सिटी पुलिस की एक टीम ने सब इंस्पेक्टर जगदीशचंद्र के नेतृत्व में जांच शुरू कर दी है। पुलिस को लाल बत्ती पर लगे सीसीटीवी से दोनों युवकों की सीसीटीवी फुटेज मिल गई है।
डीसी कॉलोनी निवासी शानू रोजाना की तरह शाम चार बजे सिरसा से अपनी पढ़ाई करके वापिस आई थी। फव्वारा चौक पर वो अपनी मां का इंतजार कर रही थी। तभी पीछे से आए एक युवक ने उसके हाथ से मोबाइल छीनने का प्रयास किया। शानू ने मोबाइल छीनने वाले युवक को पकड़ लिया और जोर-जोर से मदद के लिए चिल्लाने लगी। लेकिन आसपास कई रेहड़ियों, दुकानदारों और राहगीर चुपचाप देखते रहे, उसकी मदद को कोई आगे नहीं आया। मौका देख बदमाश ने खुद को शानू से छुड़वाकर सड़क के दूसरी ओर खड़े साथी की बाइक पर फरार हो गया। हालांकि बाइक के पीछे कुछ दुकानदार जरूर भागे, लेकिन बदमाश लाल बत्ती चौक से फरार हो गए।
पहले भी शहर में दिन-दहाड़े हो चुकी कई वारदातें
फतेहाबाद शहर में स्नेचिंग बड़ी संख्या में हो रही है। इसी जगह से एक साल पहले पुलिसकर्मी की विधवा से बाइक सवार बदमाश लाखों रुपये छीनकर भागे थे, लेकिन उनका आज तक पता नहीं चला। इसी तरह बीते कुछ महीनों में फतेहाबाद, रतिया और टोहाना सहित कई इलाकों में स्नेचिंग की वारदातें बहुत बढ़ी हैं।