{"_id":"5a009da04f1c1bd1538bb3be","slug":"21509989792-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट व गबन मामले में रोडवेज चालक निलंबित, टिकट इंस्पेक्टर चार्जशीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट व गबन मामले में रोडवेज चालक निलंबित, टिकट इंस्पेक्टर चार्जशीट
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट और गबन मामले में रोडवेज चालक निलंबित, टिकट इंस्पेक्टर चार्जशीट
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद । बीती सांय नागपुर-सरदूलगढ़ मार्ग पर रोडवेज बस की चैकिंग के दौरान बस परिचालक व टिकट चैकिंग इंस्पेक्टर के बीच हुए विवाद का खामियाजा दोनों कर्मचारियों को भुगतना पड़ा है। रोडवेज महाप्रबंधक आरएस पूनियां ने टिकटों की तुलना में परिचालक बृजमोहन के पास 42 रुपये अधिक होने के चलते उसे गबन के आरोप में निलंबित कर दिया है जबकि टिकट चैकिंग करने वाले इंस्पेक्टर राम सिंह को दुव्र्यवहार के आरोप में चार्जशीट कर दिया गया है। खुद रोडवेज महाप्रबंधक आरएस पूनियां ने इसकी पुष्टि की है। विभाग के जीएम आरएस पूनिया ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई विभाग के डीजी के आदेश पर की गई है।
ये था मामला
रतिया इलाके से सरदूलगढ़ वाया हांसपुर होकर जाने वाली रोडवेज बस की गांव रताखेड़ा में चैकिंग के दौरान परिचालक व चैकिंग स्टाफ के बीच जमकर हंगामा हुआ। जिसके बाद बस के परिचालक बृजमोहन ने चैकिंग स्टाफ के सब इंस्पेक्टर राम सिंह पर मारपीट करने के आरोप लगाए थे। दोनों पक्षों की ओर से मामले की शिकायत पुलिस को कर दी गई है। दूसरी ओर टिकट सब इंस्पेक्टर राम सिंह ने आरोप लगाया था कि परिचालक बृजमोहन उर्फ खट्टा सिंह न तो वे बिल दे रहा था न ही तलाशी। जब उससे वे बिल मांगा तो उसने पुराना वे बिल दिखा दिया। इस पर हंगामा हो गया। आरोप है कि इस दौरान परिचालक बृजमोहन के पास 42 रुपये अधिक मिले। जिस पर उसे पर गबन का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी थी। वही इस मामले मे परिचालक बृजमोहन ने आरोप लगाया था कि चैकिंग टीम का सब इंस्पेक्टर राम सिंह नशे मे था और उसके बदसलूकी की गई हैं परिचालक ने बताया कि राम सिंह ने उसका पैसो से भरा बैग छीन लिया जिसमे 15 हजार की राशि थी और उसके साथ मारपीट भी की।