{"_id":"5a2d7a234f1c1b8e698c0f04","slug":"201512929827-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने मारी बुलेट बाइक में टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार ने मारी बुलेट बाइक में टक्कर, युवक की मौत
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
रविवार शाम रतिया रोड पर हुए एक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान गांव भरपूर निवासी पवन के रूप में हुई है। आसपास के राहगीरों ने हादसे के बाद उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया तो चिकित्सकों ने आते ही उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार है। मृतक के शव का सोमवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा।
गांव भरपूर निवासी पवन (27) किसी काम से बुलेट बाइक से फतेहाबाद आया था और रविवार शाम सात बजे वो अपना काम खत्म करके बुलेट से ही वापस गांव की ओर जा रहा था। गांव अयालकी के पास उसकी बुलेट में एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद सड़क पर गिरे पवन को राहगीरों ने संभाला और उपचार के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद पवन को मृत घोषित कर दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस टीम अस्पताल नहीं पहुंची थी।