फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   कमाना में जमीन के लिए भिड़े दो पक्ष

कमाना में जमीन के लिए भिड़े दो पक्ष

Tue, 24 Oct 2017 11:06 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
कमाना में जमीन के लिए भिड़े दो पक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया।
गांव कमाना में सोमवार देर रात जमीनी विवाद के चलते फसल कटाई के दौरान दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हथियारों से हमला बोल दिया। हवाई फायरिंग भी हुई और खेत में खड़ी धान की फसल और कंबाइन को फूंक दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलक केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
गांव कमाना निवासी हरप्रीत सिंह का गांव के सतगुरु आदि के साथ पिछले बहुत समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। अपनी शिकायत में हरप्रीत सिंह ने बताया कि सोमवार रात को उसके खेत में कंबाइन से धान निकाला जा रहा थी। उसने आरोप लगाया कि इस दौरान जमीनी रंजिश के चलते सतगुरु सिंह, नाजर सिंह, सुखदीप सिंह, सुखबीर सिंह, बलदेव सिंह, सत्तु सिंह, सतगुरु सिंह, करनैल कौर, जगीर कौर, बसंत कौर, गेजो कौर, तारा सिंह, प्रगट सिंह, पूर्ण सिंह उसके खेत में आ गए। आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया और उनकी फसल को आग लगा दी। दावा किया कि आरोपियों ने खेत में खड़ी कंबाइन मशीन को भी आग लगा दी। पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ मारपीट करने, आगजनी करने और फसल को नुकसान पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर गांव कमाना निवासी महिला करनैल कौर ने रतिया पुलिस को शिकायत देकर प्रगट सिंह निवासी रणजीतगढ़, गांव पातड़ा निवासी हरप्रीत सिंह, कीकर सिंह, भोला सिंह, निक्का सिंह और 5-6 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हमला कर धान की फसल निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि ये लोग सोमवार रात को उनके खेत में कंबाइन और टैक्ट्रर लेकर पहुंच गए। सभी ने उसकी नंद जसवन्त कौर, सास जगीर कौर और उसके देवर के साथ मारपीट करते हुए हवाई फायर भी किए। दावा किया कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए उनकी 3-4 एकड़ से धान भी निकाल लिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed