{"_id":"59fcc4ac4f1c1b86698b94fa","slug":"191509737644-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित परिवार के घर नोटिस देने पहुंचे दस पुलिसकर्मी, डीएसपी से मिला सर्वसमाज, 11 सदस्यों की कमेटी गठित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीड़ित परिवार के घर नोटिस देने पहुंचे दस पुलिसकर्मी, डीएसपी से मिला सर्वसमाज, 11 सदस्यों की कमेटी गठित
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
शहर की बीडीएस छात्रा के साथ रेप के आरोपी डॉ. जिम्मी जिंदल को भड़की भीड़ द्वारा दर्व्यवहार करने के मामले में पुलिस ने वीरवार शाम पीड़ित युवती के घर पहुंचकर उसके परिजनों को पूछताछ के नोटिस थमा दिए। इस मामले की जानकारी मिलते ही सर्वसमाज के लोग एक बार फिर एकत्रित हो गए। इसके बाद पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध जताने के लिए सर्वसमाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएसपी रविंद्र तोमर से मुलाकात की।
इस बीच डीएसपी तोमर के आग्रह पर प्रतिनिधिमंडल ने 11 सदस्यों की एक कमेटी बना ली है जो आगे इस मुद्दे पर पुलिस प्रशासन से लगातार बात करेगी। इस कमेटी में भीमसैन आनंद, राधेश्याम नारंग, विजय निर्मोही, गुलशन रुखाया, नप अध्यक्ष दर्शन नागपाल, शैलेन भास्कर, जयवीर खिचड़ और दयानंद गर्ग, प्रमोद ग्रोवर डबली, राकेश गिल्होत्रा किशोरी लाल नारंग सहित कई मौजिज लोग शामिल किए हैं।
डीएसपी से मिले प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. सिया जिंदल की शिकायत पर आठ नामजद व 20 अन्य पर दर्ज केस को झूठा बताते हुए केस वापस लेने की मांग की। डीएसपी रविंद्र तोमर ने उन्हें इस मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। डीएसपी से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में विजय निर्मोही, पचनंद स्मारक ट्रस्ट के जिला प्रधान राधाकृष्ण नारंग, शैलेन भास्कर, प्रोपर्टी डीलर एसोसिएशन के प्रधान घनश्याम आनंद, रतनलाल भटैजा, विरेंद्र नारंग, राजेंद्र आहूजा, पार्षद राकेश गंभीर, पार्षद किटू बजाज, बलदेव कुमार, पार्षद प्रतिनिधि सोनू कुक्कड़, पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद डबली सहित भारी संख्या में लोग शामिल थे।
विज्ञापन
शुक्रवार को प्रतिनिधिमंडल ने डीएसपी रविंद्र तोमर से कहा कि सिया जिंदल द्वारा पीड़िता पर दबाब बनाने के लिए केस दर्ज कराया गया है। ताकि वो बलात्कार मामले में फंसे अपने पति को छुड़ाने के लिए सौदेबाजी कर सके। प्रतिनिधिमंडल में शामिल विजय निर्मोही व राधाकृष्ण नारंग ने डीएसपी को बताया कि शिकायत में जिन लोगों के नाम है, उनमें से कई लोग हस्पताल में हुई तोड़फोड़ के समय मौके पर मौजूद ही नहीं थे।
प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित लड़की के घर वीरवार शाम को कई पुलिसकर्मियों के जाने पर एतराज करते हुए कहा कि अगर पुलिस अपनी कार्यप्रणाली इस तरह से जारी रखेगी तो समाज के लोग भड़क जाएंगे। इस पर डीएसपी रविंद्र तोमर ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि वे एक कमेटी बनाकर दें। आगे से पुलिस इस मामले में सभी प्रकार की सूचनाएं इसी कमेटी को देगी और बातचीत करेगी। उन्होंने साफ किया कि पुलिस इस कमेटी से सम्पर्क करने के बाद ही किसी के घर जाएंगी। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने भीमसैन आनंद, राधेश्याम नारंग, विजय निर्मोही, गुलशन रुखाया, नप अध्यक्ष दर्शन नागपाल, जयवीर खिचड़ और दयानंद गर्ग, प्रमोद ग्रोवर डबली, किशोरी लाल नारंग सहित 11 लोगों की कमेटी गठित की।