{"_id":"5cbcbe7dbdec2213e929379a","slug":"181555873405-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर नाबालिग छात्रा से की दोस्ती, फिर होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फेसबुक पर नाबालिग छात्रा से की दोस्ती, फिर होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोहाना। टोहाना शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली नाबालिग छात्रा के परिजनों ने रोहतक निवासी एक युवक पर उनकी बेटी के अपहरण व दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग छात्रा को ढूढकर आरोपी युवक के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक की पहचान रोहतक निवासी सलिंद्र के रूप में हुई है। मुकदमा दर्ज होते ही टोहाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार नाबालिग लड़की ने बताया कि उसकी फेसबुक के माध्यम से रोहतक निवासी सलिंद्र के साथ दोस्ती हुई थी। इसके बाद शुक्रवार को युवक टोहाना आया और उसे जबरदस्ती एक होटल में लेकर गया और उसके वहां दुष्कर्म किया। बाद में पीड़िता ने किसी तरह से अपने परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई और परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस टीम ने पीड़िता की बाल कल्याण समिति एवं 164 के तहत बयान दर्ज करवाए और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
कोट्स
शिकायत आई थी कि एक नाबालिग लड़की घर से चली गई है, पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज जांच शुरू कर दी थी। उक्त लड़की के सीडब्लूसी ओर 164 के तहत बयान करवाए है। पुलिस ने बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर जांच शुरू कर दी है।
-कमलेश, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
कोट्स
शिकायत आई थी कि एक नाबालिग लड़की घर से चली गई है, पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज जांच शुरू कर दी थी। उक्त लड़की के सीडब्लूसी ओर 164 के तहत बयान करवाए है। पुलिस ने बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
-कमलेश, जांच अधिकारी।