फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   बाइक को मारी अज्ञात वाहन ने टक्कर, युवक की मौत

बाइक को मारी अज्ञात वाहन ने टक्कर, युवक की मौत

Wed, 17 Apr 2019 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
बाइक को मारी अज्ञात वाहन ने टक्कर, युवक की मौत
टोहाना। शादी समारोह में भाग लेने जा रहे एक युवक की बाइक को अज्ञात वाहन चालक ने मंगलवार रात को टक्कर मार दी। युवक पंजाब के मूूनक का निवासी था। पंजाब पुलिस ने टोहाना के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजाब के मूनक शहर निवासी 32 वर्षीय मलकीत सिंह पास ही के गांव भुल्लन में शादी समारोह में भाग लेने के लिए मोटरसाइकिल पर जा रहा था। जब वह गांव मांडवी के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से घायल को टोहाना के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed