फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ढीली पुलिस के सामने जिले में बेखौफ बदमाश, अब रतिया में मालिक का अपहरण कर गन प्वाइंट पर लूटी कार

ढीली पुलिस के सामने जिले में बेखौफ बदमाश, अब रतिया में मालिक का अपहरण कर गन प्वाइंट पर लूटी कार

Wed, 30 Jan 2019 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
ढीली पुलिस के सामने जिले में बेखौफ बदमाश, अब रतिया में मालिक का अपहरण कर गन प्वाइंट पर लूटी कार
गन प्वाइंट पर कार समेत चालक को किया अगवा, 20 किलोमीटर बाद उतारकर लूट ले गए कार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद/रतिया। जिले में लचर पुलिस व्यवस्था के चलते बदमाश बेखौफ होकर आए दिन संगीन वारदात को अंजाम दे रहे हैं। जबकि पुलिस सिर्फ महज कागजी कार्रवाई कर रही है। 24 जनवरी को गांव जांडलीकलां के पास एक बैंक कर्मी से कार लूटने का मामला सुलझा नहीं था कि अब मंगलवार देर रात रतिया के गुरुद्वारा अजीतसर के पास चार बदमाशों ने रतिया अनाज मंडी में अपनी दुकान से वापस लौट रहे अहरवां निवासी सुखविंदर सिंह की गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी अड़ा दी और गन प्वाइंट पर उसकी गाड़ी समेत उसको अगवा कर लिया। बदमाशों ने उसे 20 किलोमीटर दूर म्योंदकलां के पास सुनसान जगह पर फेंक दिया और गाड़ी को पंजाब साइड में भगाकर ले गए। सूचना मिलते ही रतिया एसएचओ कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, लूटपाट व आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। रतिया पुलिस को दी शिकायत में सुखविंदर सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात्रि रतिया अनाज मंडी से वह अपना काम निपटाकर अपनी रिट्ज कार से अपने गांव अहरवां जा रहा था। तभी साढ़े 10 बजे फतेहाबाद रोड पर अजीतसर गुरुद्वारा के पास होंडा सिटी कार पर सवार 4 युवकों ने अपनी कार को उसकी कार के आगे अड़ा दिया। जब उसने गाड़ी रोकी तो अज्ञात युवकों ने उसे पिस्तौल दिखाते हुए मारपीट शुरू कर दी और उसे उसकी रिट्ज कार में पिछली सीट पर बिठा दिया। सुखविंदर ने पुलिस को बताया कि उक्त बदमाश खुद उसकी गाड़ी चलाने लगे और उसे पीछे बैठाकर जाखल क्षेत्र के गांव म्योदकलां की ओर ले गये । गांव म्योंदकलां के पास उन्होंने उससे मारपीट की 500 रुपये की नकदी छीनकर उसकी गाड़ी लेकर फरार हो गए। इस दौरान उनका एक साथी होंडा सिटी कार लेकर उनके साथ साथ चलता रहा। बदमाशों के फरार होते ही उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रतिया एसएचओ कुलदीप ने जिले की सारी सीमाएं तुरंत सील करवाई। इसके बाद रतिया पुलिस की एक टीम गांव म्योंदकलां से लेकर रतिया तक के रास्ते में आने वाले सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई। ताकि बदमाशों का सुराग लगाया जा सके।
सप्ताह में गाड़ी लूटने की दूसरी घटना
पिछले सप्ताह 24 जनवरी को फतेहाबाद निवासी एक बैंककर्मी अपनी ड्यूटी पर करनाल की ओर निकला था। भूना रोड पर गांव जांडलीकलां के पास एक कार पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने उसकी कार के आगे भी अपनी कार अड़ाकर उसे रोक लिया और उसका अपहरण कर लिया। बाद में कुछ दूरी पर उसे छोड़कर बदमाश कार लेकर फरार हो गए थे। एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद भी पुलिस के हाथ अब भी खाली है।
विज्ञापन

जींद में भी इसी तरह कार लूटने का मामले आ चुका है सामने
अज्ञात बदमाश जिस अंदाज से गाड़िया लूट रहे हैं, इसी तरीके से कुछ दिन पहले जींद में भी एक होंडा सिटी कार को लूटा गया था। जींद के मामले में भी चार युवकों जिनकी उम्र तकरीबन 25 से 28 साल की थी, ने अपनी स्विफ्ट गाड़ी होंडा सिटी कार के आगे अड़ाकर कार चालक को कुछ दूरी पर उतारकर यह कार लूट ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिस्तौल के बल पर एक व्यक्ति से कार लूटने का मामला सामने आया है। भूना रोड पर जांडली कलां के मामले को भी इसी से जोड़कर देख रहे हैं। अंदेशा है कि जिले में एक गिरोह सक्रिय है और जो ये वारदात कर रहा है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी काबू होंगे।
कुलदीप, एसएचओ, रतिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed