{"_id":"5a96fbdd4f1c1b4e588bb56a","slug":"181519844317-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूनी संघर्ष में बदला सास-बहू का विवाद, 5 गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खूनी संघर्ष में बदला सास-बहू का विवाद, 5 गंभीर
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भूना।
ढक्की मोहल्ला में सास-बहू के बीच चला आ रहा घरेलू विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। संघर्ष में घायल हुए सास-बहू सहित 5 लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में दाखिल करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को शांत करवाने का प्रयास किया। वहीं पुलिस ने घायलों के ब्यान दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीएचसी भूना में उपचाराधीन ढक्की मोहल्ला निवासी मोनिका पत्नी सन्नी कुमार ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2010 मेें सन्नी के साथ हुई थी। उसका पति बेरोजगार है। जबकि मोनिका की सास राजबाला व देवर आशू दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। मोनिका का आरोप है कि मंगलवार देर सांय सास व देवर ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी और गुम चोटें मारी। ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर उसने अपने मायके पक्ष हसनगढ़ के लोगों को अवगत करवाया। जिस पर मोनिका का भाई अशोक बुधवार दोपहर 1 बजे के करीब उसे मायके ले जाने आया तो मोनिका के पति सन्नी, देवर आशू व सास राजबाला ने उस पर तेजधार हथियार से हमला बोल दिया। बीच बचाव करने आई मोनिका को भी हमले का शिकार होना पड़ा।
उधर मोनिका की सास राजबाला का कहना है कि मोनिका बात-बात पर उनके साथ दुर्व्यवहार कर रही थी, जिसको लेकर कई बार समझाने का प्रयास किया, किंतु उसका रवैया नहीं बदला। इतना ही नहीं बुधवार दोपहर बाद मोनिका के अपने मायके पक्ष से 2 भाईयों को बुलवा लिया। जिसमें राजबाला, उसका बेटा सन्नी व पति रामप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों के ब्यान दर्ज करके जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।