{"_id":"5ccb360bbdec220700632bc0","slug":"171556821515-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होलसेलर का रुपयों से भरा बैग छीनकर भागा युवक, लोगों ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
होलसेलर का रुपयों से भरा बैग छीनकर भागा युवक, लोगों ने पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतिया। शहर के मेन बाजार स्थित अग्रवाल धर्मशाला के पास एक युवक होलसेलर दुकानदार का नोटों से भरा बैग छीन कर भाग गया। होलसेलर द्वारा शोर मचाए जाने के पश्चात धर्मशाला के आसपास के दुकानदारों ने पीछा कर आरोपी युवक को काबू कर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान सतबीर निवासी खजूरी जाटी के रुप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ स्नेचिंग का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में दिनेश कुमार ने बताया कि उसकी टोहाना रोड स्थित गुरुनानक मार्केट में मोंगा एजेंसी से होलसेल की दुकान है तथा वह प्रतिदिन की तरह दुकानों से अपनी कलेक्शन कर अग्रवाल धर्मशाला पर एक अन्य दुकान से पैसे ले रहा था तो उसी दौरान एक युवक दुकान पर आ गया और उसके नगदी वाला बैग छीन कर फरार हो गया। दिनेश ने बताया कि जैसे ही उसने शोर मचाया तो अन्य दुकानदारों ने पीछा कर उसे तुरंत काबू कर लिया। इसकी सूचना दुकानदारों ने पुलिस को दे दी थी, लेकिन आधा घंटा मिनट बीत जाने के बावजूद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिसके चलते दुकानदारों में और भी अधिक आक्रोश फैल गया और वह पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति रोष जताने लगे। वहीं भीड़ में से किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना एसपी को दे दी। जिस पर एसपी ने तुरंत मौके पर पुलिस जिप्सी को भेजा। पुलिस ने युवक को काबू कर दिनेश कुमार की शिकायत पर स्नेचिंग का केस दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।