{"_id":"5ccf2521bdec220769793414","slug":"161557079329-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग बुझाने जा रही दमकल विभाग की गाड़ी को रोककर चालक और फायरमैन से की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आग बुझाने जा रही दमकल विभाग की गाड़ी को रोककर चालक और फायरमैन से की मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूना। गांव ढाणी डूल्ट के निकट खेतों मेें बने रिहायशी मकान के निकट गेहूं के फानों में लगी आग पर काबू पाने आ रही दमकल विभाग की गाड़ी को रुकवाकर 5 युवकों द्वारा चालक व फायरमैन से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। दमकल केंद्र फतेहाबाद के पीड़ित कर्मचारियों ने भूना पुलिस में शिकायत देकर ढाणी डूल्ट निवासी राजेश कुमार पुत्र गुलाब सिंह सहित 5 अज्ञात युवकों के खिलाफ सरकारी कार्य मेें बाधा पहुंचाने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में दमकल केंद्र के चालक संजय कुमार व फायरमैन राकेश कुमार ने बताया कि शनिवार शाम को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि ढाणी डूल्ट के रामकुमार मावलिया के मकान के निकट खेतों मेें आग लगी हुई है। जिससे जन हानि होने की आशंका बनी हुई है, इसलिए मौके पर तुरंत फायर ब्रिगेड गाड़ी को आने की गुहार लगाई गई। सूचना मिलते ही दमकल केंद्र नगर परिषद फतेहाबाद की भूना में कार्यवाहक तौर पर तैनात गाड़ी के चालक संजय कुमार व फायरमैन राकेश कुमार तुरंत मौके पर जाने लगे। जैसे ही गाड़ी ढाणी डूल्ट के निकट पहुंची तो तूड़ी के कूप में भी आग लगी हुई थी, जिसको काबू पाने के लिए राजेश कुमार पुत्र गुलाब सिंह व 4 अन्य युवकों ने गाड़ी को जबरन रोक लिया। युवकों ने गाड़ी को आगे जाने से रोका और स्वयं के कूप मेें लगी आग को बुझाने के लिए दबाव बनाया। फायरमैन ने युवकों को बताया कि रामकुमार मावलिया की ढाणी के निकट आग गंभीर रूप धारण कर चुकी है, ऐसे मेें वहां पहले पहुंचना जरूरी है। क्योंकि ढाणी में आग लगने से महिलाओं, बच्चों व पशुओं को नुकसान हो सकता है। इतना कहकर दमकल कर्मचारी रामकुमार की ढाणी में पहुंच गए और मौके पर आग पर काबू पाकर जैसे ही वापस तूड़ी के कूप में आग बुझाने के लिए पहुंचे तो राजेश व उसके साथियों ने चालक व फायरमैन के साथ मारपीट शुरू कर दी। फायरमैन की शिकायत पर थाना प्रभारी देवेंद्र नैन ने बताया कि मामले की शिकायत मिल चुकी है और पुलिस दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए बुलवाया गया है। हमला करने वाले लोगों के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।