फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   खेत में मटके का पानी पीने से बेटे की मौत, महिला की हालत गंभीर

खेत में मटके का पानी पीने से बेटे की मौत, महिला की हालत गंभीर

Wed, 01 May 2019 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
खेत में मटके का पानी पीने से बेटे की मौत, महिला की हालत गंभीर
भट्टूकलां। गेहूं की कटाई के दौरान खेत में रखे मटके का पानी पीने के बाद गांव पीलीमंदौरी में एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गई जबकि उसकी मां हिसार के एक निजी अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रही है। अभी तक मामले के असल कारणों का पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों की मानें तो प्रथम दृष्टया ये माना जा रहा है कि मटके में किसी जहरीले जीव के गिरने के पानी जहरीला हो गया था और इसे पीने के कारण महिला व उसके बेटे की हालत बिगड़ी। मृतक बच्चे की पहचान हिम्मत (12) के रूप में हुई है जबकि उसकी रामेती देवी को गंभीरावस्था के चलते अभी तक होश नहीं आया है। घटना सोमवार सांय की बताई गई है। मंगलवार सुबह मृतक हिम्मत के शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

बच्चे को खेत में तबीयत बिगड़ने से आई उलटियां
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को गांव पीलीमन्दोरी निवासी शंकरलाल का परिवार गेहूं के खेत में कटाई के बाद भरोटे बांध रहे थे। इस कार्य करने के दौरान शंकर लाल की पत्नी रामेती देवी व 12 वर्षीय लड़के हिम्मत की तबीयत बिगड़ गई। इन्हें उल्टियां शुरू हो गई। दोनों मां बेटा की तबीयत बिगड़ने के कारण घटना के बारे में अन्य परिजनों को अवगत करवाया गया। परिजन दोनों को भट्टूकलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आए। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया। सोमवार देर रात अग्रोहा में हिम्मत सिंह ने दम तोड़ दिया। महिला को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

इसी गांव में सप्ताह पहले गेहूं कटाई के दौरान बिगड़ी थी महिला की तबीयत, हुई थी मौत
गांव पीलीमंदौरी में गेहूं कटाई के दौरान तबीयत बिगड़ने का ये दूसरा मामला सामने आया है। तकरीबन एक सप्ताह पहले इसी गांव में एक महिला की गेहूं कटाई के समय तबीयत बिगड़ गई थी और उसकी भी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस बीच सोमवार सांय ऐसे ही एक और हादसे में 12 साल के बच्चे की मौत और दूसरी महिला की गंभीरावस्था के चलते गांव में खौफ का माहौल है। दूसरी ओर इस सीजन में गेहूं कटाई के दौरान हुए हादसों में अब तक पांच लोग गवां चुके हैं। इनमें से गांव पीलीमंदौरी की ही महिला थी जबकि गांव तामसपुरा में कंबाइन के हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से तामसपुरा के दो युवकों की मौत हो गई थी जबकि उससे पहले गांव फुलां में कंबाइन से गिरकर एक हेल्पर की भी मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed