फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   परिवार गया था शादी में, चोरों ने उड़ाया हजारों का सामान

परिवार गया था शादी में, चोरों ने उड़ाया हजारों का सामान

Sat, 10 Mar 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
परिवार गया था शादी में, चोरों ने उड़ाया हजारों का सामान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया।
शहर की नहर कालोनी में वीरवार देर रात्रि अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर हजारों रुपये की चांदी व नकदी चुरा ली। मकान मालिक पुरे परिवार के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए सिरसा गए हुए थे। वहीं दूसरी ओर बस स्टेंड के पास एक युवक की जेब काट ली गई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में नहर कालोनी ओमप्रकाश ने बताया कि वह गत रात्रि वह अपने परिवार के साथ सिरसा में एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए गया हुआ था। जब वह समारोह से वापिस आया तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए हैं और अलमारियों का सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने बताया कि चोर घर से 4-5 तोले चांदी व हजारों की रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। मामले की सुचना पुलिस को दे दी गई। सुचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर रतिया के बस स्टैंड पर गांव जा रहे एक व्यक्ति की जेब से अज्ञात युवक ने जेब काटकर 19 हजार 700 रुपये की नकदी उड़ा ली। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। गांव मघानियां निवासी जगसीर सिंह गत शाम रतिया के बस स्टैंड से अपने गांव जा रहा था कि उसी दौरान बस स्टैंड पर एक अज्ञात व्यक्ति उसकी जेब काट ली जगसीर ने बताया की उसकी जेब में 19 हजार 700 रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed