{"_id":"5a83229d4f1c1bf07b8b71ac","slug":"161518543517-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाणी सांचला के ग्रामीण एटीएम पिन पूछकर निकाल लिए हजारों","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाणी सांचला के ग्रामीण एटीएम पिन पूछकर निकाल लिए हजारों
Updated Tue, 13 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाणी सांचला के ग्रामीण से एटीएम पिन पूछकर निकाल लिए हजारों
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के गोद लिए गांव ढाणी सांचला के ग्रामीण से एटीएम का पिन पूछकर हजारों की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी व धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव ढाणी सांचला निवासी जयसिंह ने बताया कि उसका बैंक में खाता है तथा उसके पास अज्ञात व्यक्ति का फोन आया कि वह बैंक से बोल रहा है तथा उसके एटीएम को शुरू रखने के लिए एटीएम का पिन कोड बताये। जिसके बाद उसने एटीएम का कोड बता दिया तथा जब वह कुछ दिन बाद बैंक से रुपयेे लेने के लिए आया तो उसे बैंक से पता चला कि उसके खाते में कोई रुपये नहंी है। उसने बताया कि बैंक कर्मी के अनुसार उसके खाते से तीन ट्रांजेक्शन से 55498 रुपयेे निकाले गए हैं। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी व धोखाधड़ी का केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।