{"_id":"5d1112318ebc3e21703e3dda","slug":"15613998391120-fatehabad-news42","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की फर्म पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, दो पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्ली की फर्म पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, दो पर मामला दर्ज
विज्ञापन
टोहाना। सिंबला रोड स्थित बजरंग एग्रो इंडस्ट्रीज के मालिक ने शहर पुलिस को शिकायत देकर फतेहाबाद निवासी राहुल शर्मा उर्फ सन्नी पर दिल्ली की एक फर्म के साथ मिलकर लगभग बीस लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। शहर पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मांगेराम मोदी ने बताया कि उसका सिंबला रोड पर बजरंग एग्रो इंडस्ट्रीज के नाम से सेलर दुकान है। उसने बताया कि 17 मार्च 2019 को उसने 6333 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से 300.45 क्विंटल 1902149.00 रुपये का चावल फतेहाबाद निवासी राहुल शर्मा के माध्यम से पी के ओबरसीज लोहारी गेट दिल्ली की फर्म को बेच दिया था परंतु राहुल ने रामभगत ट्रेडिंग कंपनी दिल्ली के साथ मिलकर चावल की पेमेंट नहीं की। उसने कहा कि उक्त व्यक्ति ने उपरोक्त माल पी.के.ओबरसीज में न उतरवाकर मै0 रामभगत ट्रेडर्स के गोदाम में उतरवा दिया व इसके बाद उन्हें न तो माल की पेमेंट दी और न ही उनका माल वापस किया। रामभगत ट्रेडर्स और राहुल शर्मा ने मिलकर उनका लाखों रुपये का माल धोखे से हड़प लिया।
उसने बताया कि जब रामभगत ट्रेडर्स के मालिक से मिलकर संपर्क किया लेकिन उक्त फर्म के मालिक ने कोई सुनवाई नहीं की व उनके साथ बदतमीजी से पेश आया व बोला उसने यह माल राहुल शर्मा से खरीदा है। दोबारा पैसे मांगने आए तो आपके लिए ठीक नहीं होगा, आपको दिल्ली से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। उक्त व्यक्ति ने कहा कि राहुल शर्मा उनका एजेंट है तथा उसके मार्फत माल मंगवा कर धोखाधड़ी से हड़प लिया है। जब राहुल से संपर्क करना चाहा तो वह वहां से फरार हो गया। उसने बताया कि राहुल का फोन बंद आ रहा है। उसने मामले की शिकायत शहर पुलिस को दे दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है