{"_id":"5d0fcd2a8ebc3e2ad64903e5","slug":"156131663412-fatehabad-news173","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में सेंध लगाकर जेवर और नकदी चुराई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मकान में सेंध लगाकर जेवर और नकदी चुराई
विज्ञापन
भूना। चंदन नगर में अज्ञात चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर लाखों रुपये के सोने व चांदी के आभूषण और 30 हजार रुपये की नकदी चुरा ली है। जब घर की मालकिन नींद से सुबह 5 बजे उठी तो वह दंग रह गई, क्योंकि घर का सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था और सुटकेट टूटा हुआ पड़ा था। जिसमें सोने चांदी के गहने व नकदी गायब थी।
चंदन नगर निवासी बाला सोनी ने पुलिस शिकायत में बताया कि वह एक प्राईवेट स्कूल में वैन कर्मचारी लगी हुई है। बीती रात वह खाना खाने के बाद सो गई थी। मगर जब सुबह 5 बजे उसकी नींद खुली तो घर का सामान जमीन पर बिखरा पड़ा था और सुटकेट टूटा हुआ था। बाला देवी ने बताया कि कानों, नाक व गले के सोने के तथा चांदी की पायल तथा अन्य सामान चोरी होने के साथ-साथ 30 हजार रुपये की नकदी भी गायब मिली। पीड़ित महिला ने बताया कि इससे कुछ दिन पहले भी पड़ोस में भी चोरी हुई थी। जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
लोगों ने सौंपा शिकायत पत्र
चंदन नगर में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से परेशान लोगों ने पुलिस स्टेशन में पहुंचकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शिकायत पत्र सौंपा। उधर चंदन नगर के लोगों ने वार्ड के लिए तीन युवकों पर चोरी की वारदात में संलिप्त होने का संदेह व्यक्त किया है। जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच अधिकारी जयबीर सिंह ने बताया कि चोरी की शिकायत पर कार्रवाई को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने जिन लोगों पर शक जाहिर किया है, उनसे पुलिस पूछताछ करके आगामी कार्रवाई करेगी।