फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   पैसों के विवाद में युवक का अपहरण कर पीटा

पैसों के विवाद में युवक का अपहरण कर पीटा

Mon, 17 Jun 2019 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
पैसों के विवाद में युवक का अपहरण कर पीटा
रतिया। पैसे के लेन-देन को लेकर कुछ युवकों द्वारा गांव जाखनदादी में एक युवक का अपहरण कर उसे बंधक बनाकर पीटने और जूतों का हार डाल कर गांव में घुमाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के बयानों के आधार पर पुलिस ने चार लोगों इकबाल सिंह, मनजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह व दीपा के खिलाफ रतिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उपचाराधीन जाखन दादी निवासी कर्मजीत ने पुलिस के समक्ष बयान देते हुए बताया कि वह पिछले काफी समय से पंजाब क्षेत्र के कंबाइन मालिक मनजीत के पास कंबाइन पर बतौर चालक रहता है। उसने बताया कि उक्त मालिक के साथ पैसों का लेन-देन था और 2 दिन पहले ही उसने हिसाब करने के लिए अपनी दुकान पर बुलाया था। कर्मजीत ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसने न केवल उसका बाइक व मोबाइल छीन लिया, बल्कि घर से बैट्री आदि व अन्य सामान भी उठवा लिया। इसके पश्चात 2-3 अन्य युवकों के साथ मिलकर उसे जबरन बाइक पर बिठा कर गांव नंगल में ले आए और गांव नंगल में ही उसे बंधक बनाकर रखा गया।
विज्ञापन

कर्मजीत ने आरोप लगाया कि जब उसे बंधक बनाया हुआ था तो उस दौरान उसके हाथ बांध कर उसके शरीर पर काफी यातनाएं दी गई और बेल्टों के प्रहार से मारपीट की गई। उपचाराधीन ने ये भी आरोप लगाया कि इस मारपीट के पश्चात उसके शरीर पर मिर्चों का भी छिड़काव किया गया और बार-बार मारने की भी धमकी दी गई। गांव नंगल में बंधक बनाने के पश्चात अगले दिन गांव लधुवास में उसे लाया गया तो उसके ही बूट उतार कर उसके गले में डाल दिए और पूरे गांव में घुमाया गया। गांव में घुमाने के दृश्य को जब गांव के चौकीदार ने देखा तो पुलिस चौकी को भी सूचना दे दी थी, लेकिन इस बीच उपरोक्त युवक उसे जबरन भाखड़ा नहर पर ले आए। कर्मजीत ने बताया कि जब उसे जूते पहना कर गांव में घुमाया गया था तो इस दौरान उन्होंने उसकी फोटो खींच कर मोबाइल पर डाल दिए थे जिसे परिजनों ने देख लिया था। परिजनों ने ही रविवार सुबह कंबाइन मालिक के घर जाकर हस्तक्षेप करते हुए उसके चंगुल से छुड़वाया और शरीर पर पड़ी यातनाओं को देखते हुए उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं बीट अधिकारी
इस संदर्भ में जब बीट अधिकारी व ए.एस.आई. कर्मवीर से बात की तो उन्होंने बताया कि पीड़ित के बयानों के आधार पर 4 लोगों में शामिल इकबाल सिंह, मनजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह व दीपा के खिलाफ धारा 323, 342, 365, 37, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इस पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed