{"_id":"5cfd5c99bdec22076357c071","slug":"15601081777-fatehabad-news116","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाखड़ा नहर में नहाते समय डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भाखड़ा नहर में नहाते समय डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाखल। गांव साधनवास निवासी एक युवक की भाखड़ा नहर में कुदनी हेड पर नहाते समय डूबने से मौत हो गई। हालांकि को डूबता देख उसे वहां पर नहा रहे अन्य कुछ युवकों ने बचाने का भी प्रयास किया लेकिन वह बचा नहीं सके। जिसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी युवक के परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर गोताखोरों को बुलाकर अमनदीप को नहर से बाहर निकाला। जाखल थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया।
गांव साधनवास निवासी 25 वर्षीय अमनदीप पुत्र बलजिंदर बीते दिन कुदनी हेड पर भाखड़ा नहर में नहाने के लिए उतरा। नहाते समय उसने अपने कपड़ों व दो मोबाइल को वहीं बाहर रख दिया। नहाते समय उसका पैर फिसल गया व अमनदीप काफी आगे चला गया। जिसे बचाने के लिए वहां नहा रहे युवकों ने शोर मचाया व उसे बाहर निकालने प्रयास किया लेकिन उसे बचा नहीं सके। जिसके बाद उसके पिता को फोन पर घटना की सूचना दी गई। परिजनों ने मौके पर पहुंच कर गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकाला। मामले में कार्रवाई कर रहे एचसी भुपिंद्र सिंह ने कहा कि इत्तफाकिया दुर्घटना के तहत मामले में मौत का केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।