{"_id":"5cfaa120bdec220745636092","slug":"155992911312-fatehabad-news115","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिशन युवक पर चाकुओं से किया हमला, तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रंजिशन युवक पर चाकुओं से किया हमला, तोड़ा दम
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव अकांवाली के पास रंजिशन तीन-चार युवकों ने एक युवक का रास्ता रोककर उसे चाकुओं से गोद दिया। उसे गंभीर हालत में फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा रेफर कर दिया। अग्रोहा में युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पाकर डीएसपी सुभाष चंद्र ने मौके का मुआयना किया। सदर पुलिस ने अग्रोहा में मृतक के भाई के बयान पर एक युवक को नामजद करते हुए तीन चार अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुखचैन उर्फ सन्नी (18) निवासी गांव दरियापुर शुक्रवार दोपहर को गांव दरियापुर से फतेहाबाद की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह अपनी ढाणी के कच्चे रास्ते से हाईवे की ओर आ रहा था तभी गांव अकांवाली के पास तीन-चार युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और उस पर हमला कर दिया और उसे चाकुओं से गोद दिया। जिससे सुखचैन बुरी तरह से घायल हो गया। उसके शोर मचाने पर आसपास की ढाणी के लोग वहां पहुंच गए, जिनको देखकर हमलावर फरार हो गए। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को देकर युवक को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखकर प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल में रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पाकर डीएसपी सुभाष चंद्र घटनास्थल पर पहुुंचे और जायजा लिया। इसके अलावा एसएचओ सुरेंद्र ने अग्रोहा पहुंचकर मृतक 18 वर्षीय सुखचैन उर्फ सन्नी के परिजनों के बयान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के भाई अमृतपाल ने पुलिस को बयान देेते हुए बताया कि गांव दरियापुर के ही विशाल की सुखचैन के साथ रंजिश चल रही थी। करीब डेढ़ साल पहले भी विवाद हुआ था, इस दौरान भी हत्या करने का प्रयास किया गया था। शुक्रवार सुबह आरोपित विशाल ने अपने साथियों के साथ उस पर दोबारा चाकुओं से हमला कर दिया।
मामले की फिलहाल जांच की जा रही है और एक युवक को नामजद करके तीन चार अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। - सुभाष चंद्र, डीएसपी।
विज्ञापन
मामले की फिलहाल जांच की जा रही है और एक युवक को नामजद करके तीन चार अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। - सुभाष चंद्र, डीएसपी।