फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   बैजलपुर के सरपंच के खिलाफ फर्जी डिग्री के सहारे चुनाव लड़ने का आरोप, केस

बैजलपुर के सरपंच के खिलाफ फर्जी डिग्री के सहारे चुनाव लड़ने का आरोप, केस

Fri, 07 Jun 2019 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
बैजलपुर के सरपंच के खिलाफ फर्जी डिग्री के सहारे चुनाव लड़ने का आरोप, केस
भूना। भूना खंड के गांव बैजलपुर के सरपंच शमशेर सिंह के खिलाफ फर्जी डिग्री के आधार पर चुनाव लड़ने का आरोप लगा है। भूना पुलिस ने इस मामले में बीडीपीओ सोमबीर कादियान की शिकायत पर सरपंच के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बीडीपीओ ने बताया कि गांव बैजलपुर निवासी ओकप्रकाश ने डीसी को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि शमशेर सिंह ने पंचायती चुनाव लडने के लिए जो आठवीं का सर्टिफिकेट लगाया है, वह फर्जी है। शमशेर सिंह ने एलएसडी इंटर कॉलेज, संधान जिला मेरठ का आठवीं का सर्टिफिकेट लगाया है, जो पूरी तरह से फर्जी है। इसके बाद डीसी ने उनको मामले की जांच के आदेश दिए। उन्होंने दोनों पक्षों के बयान कलमबद्ध किए और कॉलेज प्रिंसिपल से आग्रह कर पूछा कि क्या यह सर्टिफिकेट उनके संस्थान से जारी हुआ है और 1985-86 में क्या उनके संस्थान को यूपी के शिक्षा विभाग से मान्यता मिली हुई थी। जवाब आया कि संस्थान को 2011 में मान्यता मिली थी, ऐसे में आठवीं की टीसी जारी नहीं की जा सकती। इसके बाद यह भी पता चला कि उक्त संस्थान से शमशेर सिंह को कोई सर्टिफिकेट जारी नहीं किया गया था। यह पूरी तरह से फर्जी था और इस पर संस्थान के प्राचार्य के हस्ताक्षर भी फर्जी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed