फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   जमीनी विवाद में भिड़े दो गुट, एक बुजुर्ग की मौत, दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर

जमीनी विवाद में भिड़े दो गुट, एक बुजुर्ग की मौत, दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर

Fri, 07 Jun 2019 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद में भिड़े दो गुट, एक बुजुर्ग की मौत, दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर
जाखल। गांव सिधानी में दो पक्षों के बीच चल रहा जमीनी विवाद वीरवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। इस संघर्ष में वीरवार को एक बुजुर्ग गोपीराम (75) की मौत हो गई जबकि दोनों पक्ष के चार लोग घायल हो गए। सभी को गंभीर हालत में अग्रोहा मेडिकल रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक बुजुर्ग के पोते की शिकायत पर दूसरे पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन

विवादित जमीन को ट्रैक्टर से जोतने पर बढ़ा विवाद
मृतक गोपी राम के पोते गुरदीप सिंह उर्फ दीपू ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि मेजर सिंह, सोहन सिंह के साथ उनका जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। वीरवार को वो अपने दादा गोपीराम के साथ खेत में जुताई कर रहे थे मेजर सिंह, सोहन सिंह व सोहन सिंह के बेटे रितिक ने उन पर तेजधारदार हथियार से उस जानलेवा हमला कर दिया। गुरदीप सिंह ने आरोप लगाया कि उन्होंने उनका ट्रैक्टर छीन लिया और उसके दादा पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया।
विज्ञापन

जिसके चलते वो गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। इस दौरान उसकी मदद को आए उसके पिता अमरीक सिंह व एक अन्य रिश्तेदार राजेश पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दूसरे पक्ष के सोहन सिंह ने भी गुरमीत व अन्य पर उस पर हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। सोहन सिंह को भी अग्रोहा मेडिकल रेफर किया गया है। टोहाना डीएसपी उमेद सिंह ने इस बारे में कहा कि पुलिस ने घटनास्थल का भी निरीक्षण कर चुकी है। जिस दौरान घायलों के बयान लिए जा रहे हैं। बयानों के उपरांत ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरदीप सिंह उर्फ दीपू के बयान पर सोहन सिंह, उसके बेटे रितिक और उसके भाई मेजर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अवतार सिंह, थाना प्रभारी, जाखल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed