फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   नहर में मिला था युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कार्रवाई की मांग

नहर में मिला था युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कार्रवाई की मांग

Tue, 04 Jun 2019 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
नहर में मिला था युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कार्रवाई की मांग
फतेहाबाद। गत दिनों बीघड़ नहर से मिले रोशनालाल निवासी हरनाम सिंह कॉलोनी के शव के मामले में हत्या का केस दर्ज न होने पर सोमवार को कॉलोनी के लोग एसपी से मिले। उन्होंने मामले में हत्या का केस दर्ज करने, सीआईए से जांच करवाने और एक पुलिस कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

एसपी को दी शिकायत में रोशनलाल के भाई रोहताश, अर्जुन, बकित, ख्यालीराम, भानीराम, सुभाष आदि ने बताया कि 21 अप्रैल को रोशनलाल घर से गायब हो गया था। उन्होंने थाने में शिकायत की तो एक पुलिस कर्मचारी ने उनको धमकाया कि लड़का तुम्हारे पास है और जल्द उसको पेश करो। इसके बाद 24 अप्रैल को रोशनलाल का शव बीघड़ नहर से बरामद हुआ था। उन्होंने बताया कि रोशनलाल ने उनको फोन करके कहा था कि कुछ लोग उसे मार देंगे। उसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। आरोप है कि मामले की जांच कर रहे एक पुलिस कर्मचारी के समक्ष उन्होंने दो लोगों पर हत्या का शक जताया था, लेकिन पुलिस कर्मचारी बलदेव सिंह ने आत्महत्या का मामला दिखा दिया। साथ ही उनके परिवार को धमकाया। उन्होंने मांग की कि इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया जाए व मामले की जांच सीआईए स्टाफ व एसआईटी से करवाई जाए व पुलिस कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed