फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   5 साल के बच्चे को बेचने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

5 साल के बच्चे को बेचने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Fri, 31 May 2019 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
5 साल के बच्चे को बेचने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
टोहाना। गांव इंदाछोई में करीब 6 साल के बच्चे को बेचने के मामले में मुख्य आरोपी शिवकुमार निवासी मुजफ्फरनगर (बिहार) को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शिवकुमार पर मानव तस्करी का मामला दर्ज किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया है कि उसने बच्चे की बुआ को भी टोहाना क्षेत्र में बेचा था। पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव चंदड़ निवासी सुदंर ने बताया था कि उसके रतिया निवासी रिश्तेदार के पास 5 लड़कियां होने के चलते उसे लड़के की आवश्यकता थी जिसके बाद उसने यह बात उसके गांव में टेंट का काम करने वाले इंदाछोई निवासी धर्मपाल से कही। धर्मपाल ने उसे कुछ दिन बाद एक लड़का लाकर दिया जिसके लिए उसने 14 हजार रुपये खर्च के रूप में लिये थे। पुलिस ने सुंदर की शिकायत पर धर्मपाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान धर्मपाल ने यह बच्चा बिहार के मुज्जफरपुर निवासी शिवकुमार से लाने की बात कही। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवकुमार को बिहार से काबू कर लिया। आरोपी ने पुलिस जांच में बताया कि वह इस लड़के के साथ उसकी बुआ को भी टोहाना में बेच गया था।
विज्ञापन

वर्जन
मानव तस्करी के मामले में पुलिस ने धर्मपाल की निशानदेही पर आरोपी बिहार निवासी शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया है। शिवकुमार ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने नाबालिग लड़के को धर्मपाल को बेचा तथा उसकी बुआ करीब 28 वर्षीय को टोहाना में बेचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन कुमार, एसएचओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed