फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   रामनगर कॉलोनी में शरारती तत्वों ने तोड़ी कार, चुराए पशु व कुर्सियां

रामनगर कॉलोनी में शरारती तत्वों ने तोड़ी कार, चुराए पशु व कुर्सियां

Thu, 30 May 2019 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
रामनगर कॉलोनी में शरारती तत्वों ने तोड़ी कार, चुराए पशु व कुर्सियां
रतिया। शहर के वार्ड नंबर-14 की रामनगर कॉलोनी में बुधवार देर रात्रि अज्ञात लोगों ने गली में खड़ी एक कार में तोड़फोड़ कर दी। साथ ही पास के ही एक घर से पशु व कुर्सियों को भी चुरा लिया। मोहल्लावासियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी शहर पुलिस थाना के कर्मचारियों के घटनास्थल पर न पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर दी और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मोहल्लावासी प्रिंस कुमार, निरंजन, टीका सिंह, रवि, काला राम, अमरजीत, कमल, राम सिंह, सुमित कुमार, अजय, नरेंद्र, पप्पू राम, लाला राम, नरेंद्र, मेहर चंद्र, अंकुश, जगतार, भोलू, पम्मी बाई, महेन्द्रो बाई आशा रानी सहित अन्य लोगों ने बताया कि उनके रामनगर मोहल्ले में कई युवक चिट्टा तथा अन्य नशा आदि बेचने का काम करते हैं। मोहल्लावासियों ने इसकी कई बार रतिया पुलिस के अधिकारियों को शिकायत भी की है लेकिन पुलिस के कर्मचारियों ने नशा बेचने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। नशा बेचने वाले लोग अक्सर गलियों में घरों में चोरी आदि भी करते हैं और लोगों को धमकियां भी देते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात में कुछ लोगों ने मोहल्ले के लाला राम के घर से एक बकरा व कुर्सियां चुरा ली साथ ही पप्पू राम के घर उनका दामाद साधनवास निवासी विजय कार लेकर आया हुआ था और अज्ञात लोगों ने उसकी कार में भी तोड़फोड़ कर दी। जब सुबह उन्हें पता लगा तो मोहल्ला वासियों ने इसकी सूचना शहर पुलिस में दे दी। लेकिन बार-बार फोन करने के बाद भी शहर पुलिस से कोई कर्मचारी मौके पर नहीं आया। मोहल्लावासियों ने आरोप लगाया कि पुलिस के कर्मचारियों को नशा बेचने वालों का पता भी है और वह कई बार उनके नाम भी बता चुके हैं, लेकिन पुलिस द्वारा नशा बेचने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती। जब कई घंटे तक शहर पुलिस के कर्मचारी मौके पर नहीं आए तो मोहल्लावासियों ने इसकी शिकायत फतेहाबाद पुलिस कप्तान विजय प्रताप सिंह से कर दी और नशा बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में एसपी विजय प्रताप सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि रामनगर कॉलोनी में कुछ लोगों द्वारा नशा बेचने व अज्ञात लोगों द्वारा गाड़ी में तोड़फोड़ करने का मामला उनके संज्ञान में आया है। इसके लिए रतिया पुलिस के कर्मचारियों को जांच कर तुरंत कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि नशा तस्करों व हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed