{"_id":"5ce596eabdec2207362d1dd0","slug":"155855030211-fatehabad-news36","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा व्यवसायी की हत्या से व्यापारियों में रोष, थाने में दिया धरना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कपड़ा व्यवसायी की हत्या से व्यापारियों में रोष, थाने में दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोहाना। कपड़ा व्यापारी जोगिंद्र बजाज की हत्या की सूचना से शहर के व्यापारियों में रोष फैल गया। व्यापारियों ने रेलवे रोड मार्केट की सभी दुकानों को बंद करके जाम लगा दिया। करीब एक घंटा जाम लगाने के बाद व्यापारी शहर थाने में पहुंच गए और धरना दे दिया। इस दौरान डीएसपी उमेद सिंह ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। इसके बाद ही दुकानदारों ने धरना समाप्त किया। इसके बाद हरियाणा व्यापार मंडल व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से मिलकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, व्यापारी जोगिन्द्र बजाज की मंगलवार रात को कुछ युवकों ने दुकान के बेसमेंट में लोहे के सुए से ताबड़तोड़ हमला करके हत्या कर दी थी। इसकी सूचना बुधवार सुबह जैसे ही व्यापारियों को हुई तो उनमें रोष फैल गया। हरियाणा व्यापार मंडल व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारी रेलवे रोड स्थित मार्केट में एकत्रित हो गए और रोष स्वरूप दुकानें बंद करवा दी। इसके बाद उन्होंने सड़क के दोनों ओर अवरोधक लगाकर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव जगदीश पाहवा, हरियाणा व्यापार मंडल युवा के जोनी मेहता व नानू राम मित्तल ने टोहाना में चोरी, लूटपाट, डकैती की घटनाएं आम हो चुकी हैं। लेकिन अब हत्या की घटना ने यह साबित कर दिया कि कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से मर चुकी है। उन्होंने कहा कि जब तक बदमाशों में कानून का खौफ नहीं होगा तब तक ये घटनाएं कम होने का नाम नहीं लेंगी। उन्होंने कहा कि टोहाना में पिछले काफी समय से यह घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस गुंडा तत्वों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। नशे ने टोहाना के युवाओं को डूबोकर रख दिया है और वह इस प्रकार की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ना तो नशे पर कंट्रोल कर पा रही है और ना ही बदमाशों पर लगाम कसी जा रही है, जिस कारण टोहाना के व्यापारी दहशत के माहौल में जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। करीब एक घंटा जाम लगाने के बाद सभी व्यापारी नारेबाजी करते हुए शहर थाने में पहुंच गए और यहां पर धरना देकर नारेबाजी शुरू कर दी।
व्यापारियों के धरने की सूचना पाकर डीएसपी उमेद सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को बताया कि इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पूरे प्रयास कर रही है। जल्द ही व्यापारी के हत्यारों को काबू करके जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। इसके बाद ही व्यापारियों ने धरना हटाया। इसके बाद व्यापारियों ने एसपी से मुुलाकात की और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।