फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   दर्दनाक हादसा, भाजपा नेता बलदेव ग्रोहा की पुत्रवधु की मौत, बेटा गंभीर

दर्दनाक हादसा, भाजपा नेता बलदेव ग्रोहा की पुत्रवधु की मौत, बेटा गंभीर

Tue, 06 Jun 2017 08:00 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
दर्दनाक हादसा, भाजपा नेता बलदेव ग्रोहा की पुत्रवधु की मौत, बेटा गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया।
सोमवार की देर रात एक दर्दनाक हादसे में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला महामंत्री बलदेव ग्रोहा की पुत्रवधू रीना की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा प्रहलाद गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए पहले सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया। मृतका रीना के शव का मंगलवार सुबह सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया। मंगलवार दोपहर को ही गमगीन माहौल में रीना का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर बलदेव ग्रोहा का बेटा प्रहलाद भी अग्रोहा मेडिकल में गंभीर घायल है।

भाजपा नेता बलदेव ग्रोहा के पुत्र प्रहलाद पत्नी रीना को लेकर सोमवार देर रात गांव नागपुर स्थित रीना के मायके से एक स्कूटी पर वापस रतिया की ओर आ रहे थे। मृतका रीना ही स्कूटी चला रही थी। स्कूटी चलाते समय सामने से किसी वाहन की लाइट रीना की आंखों में पड़ गई, जिसके कारण उसका स्कूटी पर नियंत्रण हट गया और बेकाबू स्कूटी सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन


हादसे के बाद राहगीरों ने दोनों को रतिया के अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने रीना को मृत घोषित कर दिया और प्रहलाद की गंभीर हालत के चलते उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया। मृतका रीना और प्रहलाद की चार वर्ष पूर्व ही विवाह हुआ था और उनके दो बेटे हैं। जिसमें से पहले बेटे की उम्र तीन साल है जबकि दूसरा बेटा अभी महज 3 माह का ही है। मंगलवार को गमगीन माहौल में रीना का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें विभिन्न पार्टियों के नेता व अन्य सैकड़ों लोग दुख की इस घड़ी में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता बलदेव ग्रोहा की पुत्रवधू की मौत, बेटा गंभीर
गांव नागपुर और हड़ोली के बीच असंतुलित स्कूटी टकराई पेड़ से
मायके से रतिया के लिए निकले थे दंपति
चार साल पहले ही हुआ था विवाह, तीन माह पहले दिया था दूसरे बेटे को जन्म
शोक जताने वालों का लगा तांता


06एफटीबीपी25 : नागपुर और हड़ोली गांव के बीच सड़क पर पड़ी दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed