फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   रूपये डबल करवाने आए युवक को पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने हाथ पर मारा डंडा, साढ़े तीन लाख लेकर फरार

रूपये डबल करवाने आए युवक को पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने हाथ पर मारा डंडा, साढ़े तीन लाख लेकर फरार

Sat, 30 Mar 2019 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
रूपये डबल करवाने आए युवक को पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने हाथ पर मारा डंडा, साढ़े तीन लाख लेकर फरार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। कैथल से पैसे डबल करवाने आए युवक से बदमाशों ने गांव झलनियां के पास मारपीट कर साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए। घटना 25 मार्च की बताई गई है। पीड़ित युवक अनिल कैथल जिले के फैलराम कलां गांव का रहने वाला है और उसको उसके किसी रिश्तेदार ने पैसा डबल करने का लालच दिया था। वह अपनी गाड़ी में साढ़े तीन लाख रुपये लेकर जांडलीकलां पहुंचा। वहां से विनोदी को बैठाकर वो कहीं और जा रहा था तो रास्ते में झलनियां गांव के पास दो गाड़ियों में आए बदमाशों ने उसके हाथ पर डंडा मारकर पैसों का बैग छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित युवक का कहना है कि दोनों गाड़ियों में चार-पांच लोग सवार थे और सभी पुलिस की वर्दी में थे। सदर पुलिस ने पीड़ित अनिल निवासी फैलराम कलां जिला कैथल की शिकायत पर दो युवकों विनोदी निवासी जांडली व मुर्गा तथा 3-4 अन्य युवकों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में अनिल ने बताया कि उसके अपने एक रिश्तेदार के माध्यम से पता चला था कि विनोदी निवासी जांडलीकलां रुपये डबल करने का काम करता है। इसके बाद वह अपने घर से साढ़े 3 लाख रुपये ले आया और जांडली में विनोदी से मिला। इसके बाद विनोदी उसकी कार में सवार हो गया और फतेहाबाद चलने को कहा। जब वह झलनियां के पास पहुंचे तो विनोदी ने गाड़ी रुकवा दी। उसी दौरान एक आर्टिगा कार और एक बोलेेरो आई और उसमें पुलिस वर्दी में 3-4 युवक निकले। उन्होंने उसके हाथ पर डंडा मारा और उससे रुपये से भरा बैग लूट लिया और विनोदी भी उनके साथ भाग गया। इस बारे में बात करने पर सदर एसएचओ सुरेंद्र ने बताया कि मामले की जांच जारी है, जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

फर्जी कागजात तैयार करके ट्रैक्टर बेचा
एक अन्य मामले में फतेहाबाद शहर में फर्जी कागजात तैयार करके ट्रैक्टर बेचने का मामला सामने आया है। फतेहाबाद शहर पुलिस ने इस मामले में सिरसा के गांव गीगोरानी निवासी प्रवीन कुमार की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान नरेश कुमार निवासी रोहतक, हरजीत सिंह निवासी मुसेअली, लखबीर सिंह, राजबीर सिंह निवासी सोनीपत तथा खुशीराम व प्रहलाद सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में प्रवीन कुमार ने आरोप लगाया कि उसने एक ट्रैक्टर खरीदना था, लेकिन आरोपियों ने फर्जी चेसीज नंबर के कागजात तैयार कर उसे ट्रैक्टर दे दिया और उससे पचास हजार रुपये ऐंठ लिए। शहर थानाध्यक्ष सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि इस मामले के आरोपियों को जवाब के लिए बुलाया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed