{"_id":"5be090d2bdec2269303308dd","slug":"141541443794-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में पीटीआई टीचर पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में पीटीआई टीचर पर केस दर्ज
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। भूना थाना क्षेत्र के एक गांव में राजकीय स्कूल के पीटीआई अध्यापक पर स्कूल की एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़ित छात्रा के पिता की शिकायत पर टीचर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा 9वीं की छात्रा है। इस स्कूल में कुलदीप निवासी बोस्ती पीटीआई अध्यापक है। यह अध्यापक उसकी बेटी से छेड़छाड़ कर चुका है। वह पिछले 2 महीनों से उसकी बेटी को इसी प्रकार तंग कर रहा है। आरोप है कि टीचर ने पीड़िता से स्कूल परिसर में कई बार छेड़छाड़ की। उसकी बेटी ने घर आकर उसे इस बात की जानकारी दी। महिला थाना प्रभारी बिमला देवी ने बताया कि छात्रा के पिता की शिकायत के आधार पर टीचर के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामलेे की गहराई से जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।