फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   टोहाना में दलित नाबालिग छात्रा से रेप, मामला दर्ज कर 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार

टोहाना में दलित नाबालिग छात्रा से रेप, मामला दर्ज कर 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार

Wed, 24 Jan 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
टोहाना में दलित नाबालिग छात्रा से रेप, मामला दर्ज कर 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
फतेहाबाद जिले में पिछले दिनों हुए गैंगरेप के बाद एक बार फिर दलित नाबालिग बच्ची हैवानियत का शिकार हुई है। मामला जाखल का बताया गया है। टोहाना महिला थाने में पीड़ित बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ पॉस्को एक्ट तथा एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। सोमवार देर रात एसपी दीपक सहारण तुरंत टोहाना पहुंचे और जानकारी हासिल की। आरोपी की पहचान टोहाना की गुप्ता कालोनी निवासी कृष्ण उर्फ डेविड के रूप में हुई है।

टोहाना डीएसपी जोगिंद्र शर्मा ने मंगलवार दोपहर अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में बताया कि पीड़िता के पिता ने दी शिकायत में बताया था कि उसकी 15 साल की बेटी नौंवी कक्षा में पढ़ती है और पिछले कई दिनों से डरी-सहमी सी रहती थी। इस बारे में पता चलने पर परिजनों ने बच्ची से बात पता करने का प्रयास किया तो बच्ची ने जो बताया उससे उनके पांवों तले की जमीन खिसक गई। बच्ची के पिता ने आरोप लगाया कि टोहाना की गुप्ता कालोनी निवासी 22 साल का कृष्ण उर्फ डेविड उसकी बेटी को बहला फुसलाकर टोहाना में अपने घर ले गया और उसकी बेटी को डरा-धमका कर उसका बलात्कार कर दिया। पीड़िता के पिता ने बताया कि बलात्कार के बाद आरोपी युवक ने किसी को बताने से रोकने के लिए धमकाया भी था। जिसके बाद लड़की घर पर भी डरी-सहमी सी रहती थी। बीती रात परिजनों के दबाव देने पर उसने सारी घटना बता दी। बच्ची से सारी बात की जानकारी पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दे दी। बलात्कार की शिकायत मिलते ही पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया जिसके बाद आरोपी युवक कृष्ण के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे तुरंत टोहाना से ही गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी जोगिंद्र शर्मा के मुताबिक पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लड़का आपराधिक गतिविधियों में पहले भी शामिल रहा है। जिसकी जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed