{"_id":"5c8175e9bdec2214023340f5","slug":"131551988201-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली चोरी मामले में तीसरा आरोपी काबू, दो दिन के रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ट्राली चोरी मामले में तीसरा आरोपी काबू, दो दिन के रिमांड पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर ट्राली चोरी मामले में तीसरा आरोपी काबू, दो दिन के रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। भूना रोड से एक व्यक्ति की ट्रैक्टर ट्राली चोरी मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को काबू कर लिया है। पुलिस उसे न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपियों को काबू कर उन्हें पहले ही जेल भेज चुकी है। पुलिस को दी शिकायत में भूना रोड निवासी त्रिलोचन सिंह ने बताया था कि कुछ लोग अपने आप को ठेकेदार बताकर सड़क निर्माण का मिक्सचर उठाने के लिए उसकी ट्राली लेने की बात कहकर आए थे। उन्होंने ट्रैक्टर-ट्राली के साथ त्रिलोचन सिंह को भूना रोड पर बुला लिया। जब त्रिलोचन सिंह वहां आया तो उसने कहा कि ट्राली यहां रख दो सीमेंट मिक्सचर भी ले आओ उसे वे ले जाएंगे। जब त्रिलोचन सिंह मिक्सचर लेकर आया तो आरोपी वहां से ट्राली को अपने ट्रैक्टर से जोड़कर ले गए। पुलिस ने इस संबंध में सोमनाथ निवासी शक्करपुरा व करम सिंह निवासी डुल्ट को काबू कर लिया था। पुलिस ने तीसरे आरोपी टिब्बी निवासी शमशेर को काबू कर उसे न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।