फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   डेंगू आशंकित एक व्यक्ति की मौत

डेंगू आशंकित एक व्यक्ति की मौत

Thu, 23 Nov 2017 11:38 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
डेंगू   आशंकित  एक व्यक्ति की मौत
डेंगू आशंकित व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भूना(फतेहाबाद)
हिसार रोड पर वार्ड नंबर-10 में डेंगू आशंकित एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जिसका वीरवार को गमगीन माहौल में दांह संस्कार कर दिया गया है। हालांकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी ने डेंगू बिमारी की पुष्टि नहीं की है।
जानकारी के अनुसार, 48 वर्षीय सतबीर बंसल पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे और उन्हें भूना के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। जहां उसकी प्लेटलेट्स 25 हजार से भी कम होने के कारण तबीयत बिगड़ गई। बुखार पीड़ित को तुरंत हिसार के एक निजी अस्पताल में रैफर किया गया। दो दिन के उपचार के बाद बुधवार की देर रात्रि को सतबीर बंसल की मौत हो गई। इनेलो जिलाध्यक्ष बलविंद्र सिंह कैरों, व्यापार मंडल के प्रधान कैलाश बंसल, नंद लाल कंबोज, चांदी राम कड़वासरा, पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश बंसल, जितेंद्र बंसल, बृज लाल बंसल, सुरेश बंसल आदि ने सतबीर के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया है और उनके घर पहुंचकर परिवार के लोगों को सांत्वना दी है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं चिकित्सक
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी राजेश क्रांति ने बताया कि उनके पास सतबीर बंसल के डेंगू से मौत संबधित कोई रिपोर्ट नहीं आई है। इसलिए मामले की जांच के बाद ही पुष्टि की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed