{"_id":"59e24a594f1c1bd1538b777b","slug":"131508002393-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल भेजा दुष्कर्मी बाबा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल भेजा दुष्कर्मी बाबा
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी बाबा अमर पुरी न्यायिक हिरासत में
टोहाना। दुष्कर्म का आरोपी बाबा अमर पुरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शनिवार को पुलिस ने डांगरा रोड स्थित न्यायालय में अमर पुरी को पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस ने आरोपी बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही उसकी तलाश कर गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद बाबा पुलिस के सामने हाथ जोड़कर खड़ा रहा और कुछ न करने की बात कहता रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी जोगिन्द्र शर्मा भी थाने पहुंचे थे।
इस बारे में महिला थाना शहर प्रभारी मंजू श्योराण ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद आरोपी का मेडिकल करवाने के बाद उसे न्यायालय मे पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि शहर की एक महिला ने बाबा पर झाड़ फूंक के बहाने आश्रम में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।