फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   अफीम तस्कर ने बताया मध्यप्रदेश से लेकर आता था अफीम, भेजा जेल

अफीम तस्कर ने बताया मध्यप्रदेश से लेकर आता था अफीम, भेजा जेल

Wed, 23 Jan 2019 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
अफीम तस्कर ने बताया मध्यप्रदेश से लेकर आता था अफीम, भेजा जेल
मध्यप्रदेश से अफीम लाया था तस्कर, कोर्ट ने भेजा हिसार जेल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। सीआईए पुलिस द्वारा अफीम तस्करी के मामले में पकड़े गए आरोपी यूपी निवासी रविंद्र को एक दिन के रिमांड के बाद मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे हिसार जेल भेज दिया। एक दिन के रिमांड में आरोपी ने बताया कि वह अफीम मध्यप्रदेश से लेकर आया था और उसने इसे टोहाना में सप्लाई की थी। विदित हो कि 18 जनवरी को जिला पुलिस ने रात्रि जांच अभियान के दौरान शहर के ही युवक रविंद्र को आधा किलों अफीम सहित काबू किया था। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी रविंद्र ने बताया था कि वह उक्त अफीम यूपी निवासी उक्त रविंद्र से लेकर आया था। इसी आधार पर सीआईए पुलिस ने रविवार को आरोपी रविंद्र को भी काबू कर एक दिन के रिमांड पर लिया था। एक दिन के पुलिस रिमांड में आरोपी रविंद्र ने बताया कि उसकी रेलगाड़ी में मध्यप्रदेश निवासी लोगों से मुलाकात हुई थी, जिनसे वह अफीम लेकर आया था लेकिन वह उनके नाम नहीं जनता। सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed