फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   पिस्तोल की नोक पर घर में घुसकर लूट ले गए लाखों की स्कोपयो

पिस्तोल की नोक पर घर में घुसकर लूट ले गए लाखों की स्कोपयो

Sun, 26 Aug 2018 10:45 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
पिस्तोल की नोक पर घर में घुसकर लूट ले गए लाखों की स्कोपयो
पिस्तौल के बल पर लूट ले गए स्कार्पियो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। सुंदर नगर में गत रात्रि कुछ लोगों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर पिस्तौल के बल पर उसकी करीब 10 लाख रुपये की स्कोर्पियो लूट ली। पुलिस ने शहर के तीन युवकों को नामजद व 4 अन्य के खिलाफ लूटपाट करने, जान से मारने की धमकी देने व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गुलशन कुमार पुत्र गोकुल राम निवासी सुंदर नगर ने बताया कि गत रात्रि वह घर में बैठा था। रात को करीब 9 बजे बाहर से किसी ने दरवाजा खटखटाया तो उसने दरवाजा खोला। उसके दरवाजा खोलते ही करीब आधा दर्जन युवक उसके घर में आ धमके और उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। उक्त लोगों ने उससे उसकी स्कोर्पियो की चाबी छीन ली और उसे लेकर फरार हो गए। जाते समय वह उसे जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। गुलशन ने बताया कि इन युवकों में से वह तीन युवकों सोनू पुत्र रघुबीर निवासी गुरूनानक पुरा, गोविंदा पुत्र विजय किराड़ निवासी कबीर बस्ती व सचिन गांधी निवासी भट्ठा कालोनी को पहचानता हूं। अन्य 4 युवकों को वह नहीं जानता। पुलिस ने गुलशन की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed