{"_id":"5a1307714f1c1ba7668b52f4","slug":"121511196529-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 वर्षीय मंदबुद्धि युवती से युवक ने किया दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
19 वर्षीय मंदबुद्धि युवती से युवक ने किया दुराचार
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19 वर्षीय मंदबुद्धि युवती
से युवक ने किया दुष्कर्म
रतिया (फतेहाबाद)। शहर के एक वार्ड में एक व्यक्ति द्वारा मंदबुद्धि युवती से घर में घुसकर रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रत्ताखेड़ा निवासी एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ने के लिए छापामार कारवाई करनी शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया की वह खेत में काम करने के लिए गई हुई थी। उसी दौरान घर पर उसकी 19 वर्षीय मंदबुद्धि लड़की व दो अन्य छोटे बच्चे घर पर थे। महिला ने आरोप लगाया की रताखेड़ा निवासी जग्गा सिंह उसके घर में घुस आया और उसने दोनों छोटे बच्चों को चीज लाने का लालच देकर बाहर भेज दिया और उसकी मंदबुद्धि लड़की से गलत कार्य किया। जब वह वापस आई तो उसे मामले का पता लगा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी रत्ताखेड़ा निवासी जग्गा सिंह के खिलाफ ब्लात्कार की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सर्वजीत कौर ने बताया की युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।