{"_id":"594971504f1c1bc1058b4587","slug":"121497985360-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राजीय वाहन गिरोह के चार सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे, 6 लाख के वाहन बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतर्राजीय वाहन गिरोह के चार सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे, 6 लाख के वाहन बरामद
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराज्यीय वाहन गिरोह के चार सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे, 6 लाख के वाहन बरामद
पंजाब से चुराकर फतेहाबाद और आसपास बेचते थे चोरी के वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
सदर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य पंजाब से वाहन चोरी करके फतेहाबाद में बेचने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही सदर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपियों की पहचान बरनाला निवासी सोनू, बलजिंद्र, दरियापुर निवासी राजेश व शहीदांवाली निवासी जितेंद्र के रूप में हुई है। जानकारी सदर एसएचओ रूपेश चौधरी ने मंगलवार दोपहर सदर थाने में आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी।
सदर एसएचओ रूपेश चौधरी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक ट्रैक्टर, एक हल और एक बाइक भी बरामद किया है। उनके अनुसार पकड़े गए सामान की कीमत 6 लाख के करीब बताई जा रही है। एसएचओ रूपेश चौधरी ने बताया कि आरोपियों ने ये वाहन पंजाब के विभिन्न जगहों से चोरी किए थे और बीते दिन ही फतेहाबाद लेकर आए थे। आरोपियों की मंशा इन वाहनों को एक-एक करके फतेहाबाद और आसपास के किसानों को सस्ते दामों का लालच देकर बेचने की थी। लेकिन इससे पहले ये ही ये पुलिस टीम के काबू आ गए। पुलिस ने चारों वाहन चोरों पर केस है। पुलिस अब इनके सहारे इनके और साथियों की तलाश करने में जुटने की बात कह रही है। माना जा रहा है कि ये संभव है कि कई अन्य वाहन चोरियों में भी इस गिरोह का हाथ हो, इसके लिए सदर पुलिस पूरी जांच करेगी।
20एफटीबीपी29 : फतेहाबाद सदर पुलिस की हिरासत में वाहन चुराने के चारों आरोपी।